[9 चमत्कारिक फायदे] जौ की रोटी खाने के फायदे | Jau Ki Roti Khane Ke Fayde

जौ की रोटी खाने के फायदे (Jau Ki Roti Khane Ke Fayde) जौ के उपयोग, जौ के आटे की रोटी खाने के फायदे, जौ की रोटी के नुकसान (Jau, Barley, Benefits, Uses in Hindi, Jau Ki Roti Ke Nuksan)

jau-ki-roti-khane-ke-fayde-or-nuksan
जौ की रोटी खाने के फायदे – Jau Ki Roti Khane Ke Fayde

हम में से कई लोग सिर्फ एक अनाज पर निर्भर रहते है। आप में भी से कई लोग होंगे जिन्होंने शायद सबसे अधिक गेहू के आटे का ही सेवन किया होगा। मैंने भी अपनी आधी उम्र तक गेहू का ही किसी न किसी रूप में सेवन किया जब तक मुझे अन्य अनाज जैसे जौ के गुणों के बारे में पता नहीं चल गया था। आज हम बात करने वाले है जौ की रोटी खाने के फायदे के बारे में –

जौ क्या है? (Barley in Hindi)

वो लोग जो कृषि से जुड़े हुए होते हैं उनको मालूम है कि जौ क्या है? और जिनको इसके बारे में जानकारी नहीं है उनके लिए हम यहां जानकारी उपलब्ध करवाते हैं।

जौ पृथ्वी पर सबसे प्राचीन काल से उत्पादित किए जाने वाले अनाजों में से एक है। प्राचीन काल से ही धार्मिक संस्कारों में इसका विशेष महत्व रहा है।

संस्कृत में इसे, यव, कहते हैं। भारत के आलावा अमेरिका, रूस, यूक्रेन, कनाडा, जर्मनी मैं भी मुख्यतः इसकी खेती की जाती है। इसको अंग्रेजी में barley के नाम से जाना जाता है। जौ की कई किस्में होती है जिसमें फ्लेक्स, हुल्ड, आदि है।

इसमें काफी सारे पोषक तत्व होते हैं , यह एक बहुत ही फायदेमंद अनाज है। आप चाहे तो इसे अपने आहार में रोज शामिल कर सकते हैं या फिर औषधि के रूप में भी ले सकते हैं।

जौ में पाए जाने वाले पोषक तत्व (Nutrients)

जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसका उत्पादन भारत ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी किया जाता है क्योंकि इसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनकी हमारे शरीर को बहुत ही जरूर आवश्यकता होती है।

जौ में विटामिन बी,-कांपलेक्स, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सेलेनियम, मैग्नीज, कॉपर, जिंक, प्रोटीन, डाइटरी फाइबर, अमीनो एसिड, और भी कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।

यह विटामिन सी से भी भरपूर होता है और विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत रखने का काम करता है। अगर शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होगी तो आपके शरीर में बीमारियों को आसानी से जगह नहीं मिलेगी। इसके अलावा विटामिन सी शरीर में आयरन के अवशोषण को भी बढ़ाने में सहायक सिद्ध होता है।

जौ के उपयोग (Uses of Barley in Hindi)

जौ के कई उपयोग है जिन कारणों से एक बहुत ही मूल्यवान अनाज माना जाता है. आप जौ का उपुयोग कई चीजो में कर सकते है जिनमे से कुछ इस प्रकार है –

  • जौ का उपयोग बिस्कुट बनाने के लिए किया जाता है.
  • जौ के इस्तेमाल से ब्रेड तैयार किये जाते है जो खाने में बड़े ही स्वादिष्ट लगते है.
  • जौ के पानी का उपयोग कई बिमारियों में बहुत लाभकारी होता है.
  • जौ से शोरबा तैयार किया जाता है.
  • जौ से चाय भी बनाई जाती है.
  • जौ से तैयार किया गया आटा कई गुणों से भरपूर होता है.

👉 क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी > चिया बीज ऐसे खाए, बीमारी चुटकियों में दूर भगाए

जौ की रोटी खाने के फायदे (Jau Ki Roti Khane Ke Fayde)

जो की रोटी में आवश्यक विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर को ऊर्जावान बनाने में काफी हद तक मददगार सिद्ध होते हैं। इसीलिए जौ की रोटी खाने से शरीर को काफी फायदे होते हैं जैसे –

1. हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

जौ से बनी रोटी आपके हृदय के लिए बहुत अधिक फायदेमंद है क्योंकि इसमें बीटा -ग्लूकेन नाम का एक पोषक तत्व पाया जाता है यह तत्व बढ़ते कोलस्ट्रोल को नियंत्रित करने के साथ ही हाई बीपी की समस्या से राहत पहुंचाता है।

2. शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं

जौ कि रोटियों का सेवन करने से हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है और इसकी पत्तियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का गुण अधिक होता है। और जौ का सेवन हम दलिए के रूप में भी कर सकते हैं।

3. यौन स्वास्थ्य के लिए

जौ में कई सारे पोषक तत्व होते हैं इसके साथ ही इसमें एक ऐसा पोषक तत्व पाया जाता है जिससे शरीर में कामेक्षा को बढ़ाया जा सकता है। इसके सेवन से जननांग में रक्त संचार को बढ़ावा मिलता है।

4. वजन बढ़ाने में मददगार

जो की रोटी और दलिया खाने से बढ़ते वजन को नियंत्रित किया जा सकता है क्योंकि इसमें बीटा ग्लूटेन, रजिस्टेट, टोकोल्स आदि की उचित मात्रा होती है। बीटा ग्लूकेन भूख को नियंत्रित करता है।

5. पाचन शक्ति को बढ़ाएं और पेट को ठीक रखें

जो का आटा हमारे लिए बहुत ही लाभकारी होता है। एक शोध में बताया गया है कि जो में मौजूद डाइटरी फाइबर आंतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। वही दूसरे शोध में यह भी माना गया है कि फर्मेंटेड जौ के अर्क मे र्लैक्सेटिव(कब्ज से राहत दिलाने वाला) पाया जाता है।

6. सर्दी खांसी में फायदेमंद

सर्दी खांसी में यह एक बेहतरीन विकल्प है इसमें मौजूद कई औषधीय गुण सर्दी खांसी में राहत दिलाते हैं। यह एक शोध में भी बताया गया है कि जौ का अर्क एक पौराणिक और पारंपरिक औषधि है।

7. हड्डियों और दांतों को स्वस्थ रखने में मददगार

जौ की रोटी खाने से शरीर में फास्फोरस की मात्रा बनी रहती है जो हमारे दांतो के विकास के लिए जरूरी है इसमें मौजूद बीटा ग्लूटेन एल्वेओलर बोन लॉस (दातों का क्षरण) से बचाव में कारगर सिद्ध होता है।

8. गर्भावस्था में लाभकारी

गर्भावस्था मे आयरन, कैल्शियम और फॉलिक एसिड की मात्रा का उचित होना बहुत आवश्यक है क्योंकि आयरन भ्रूण के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होता है, फोलिक एसिड बच्चे में जन्म दोष को दूर करने में सहायक होता है और कैल्शियम गर्भावस्था के दौरान होने वाले उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है।

9. अर्थराइटिस में सहायक

जौ से बनी रोटी अर्थराइटिस में भी काफी फायदेमंद है। और जौ की पत्तियों में मौजूद एंटी -फामेंट्री गठिया संबंधित सूजन को कम करने में सहायक होता है। जौ यूरिक एसिड की अधिकता को कम करता है यूरिक एसिड की अधिकता के कारण ही आर्थराइटिस की समस्या जन्म लेती है।

👉 क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी > एक्स-रे कराने जाने से पहले जाने इससे होने वाले फायदे एवं हानि

जौ की रोटी के नुकसान (Jau Ki Roti Khane Ke Nuksan)

जौ की रोटी खाने से जहां हमें काफी सारे फायदे होते हैं वही इसके अधिक इस्तेमाल से हमारे शरीर को नुकसान भी उठाने पड़ सकते हैं। इसके सेवन से होने वाले नुकसान इस प्रकार हैं –

  • इसके अधिक इस्तेमाल से दस्त की समस्या भी हो सकती है क्योंकि इसमें लैक्सेटिव (मल को मुलायम करने वाला) गुण पाया जाता है।
  • जौ की रोटी का सेवन डायबिटीज के मरीज को कम ही करना चाहिए क्योंकि इसमें एंटी डायबिटीज प्रभाव पाया जाता है। जो ब्लड शुगर को कम कर सकता है।
  • जौ सेवन से एलर्जी भी हो सकती है क्योंकि इसमें एलर्जिक प्रभाव होता है।
  • इसमें स्टार्ट होने के कारण इसके अधिक सेवन से कुछ परिस्थितियों में कब्ज भी होने की संभावना रहती है।
  • अगर आप तीनो टाइम जौ से बनी रोटी का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बढ़ जाएगी क्योंकि एक टाइम केखाने में 400 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है जो हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक है।
  • जौ की रोटी के अधिक सेवन से शरीर में फैट की मात्रा भी बढ़ सकती है।

👉 क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी > विक्स वेपोरब के 6 चमत्कारिक फायदे एवं नुकसान

FAQ (जौ के बारे में सवाल-जबाब)

जौ की रोटी खाने से क्या होता है?

जौ की रोटी खाने से शरीर की प्रतिरोधन क्षमता अच्छी होती है, यह आंतो के लिए, एवं शरीर की वृद्धि के लिए भी लाभकारी है.

जौ के आटे में कितना कार्बोहाइड्रेट होता है?

जौ के आटे से भरी छोटी कटोरी में लगभाग 23 से 25 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है

जौ के आटे की रोटी में कितनी कैलोरी होती है?

एक कटोरी जौ के आटे में 650 कैलोरी होती है इसके साथ 95 ग्राम प्रोटीन, 22 ग्राम फैट तथा कार्बोहाइड्रेट भी होता है.

आज हमने क्या जाना?

आज हमने जौ की रोटी खाने के फायदे (Jau Ki Roti Khane Ke Fayde) के बारे में इस लेख में बाते की। हमने जौ के उपयोग, जौ के आटे की रोटी खाने के फायदे, जौ की रोटी के नुकसान आदि के बारे में विस्तार से बात की। उम्मीद करते है आपको यह लेख पसंद आया होगा। लेख से सम्बन्धित अपने विचार कमेंट में बताना न भूले।

अन्य पोस्ट पढ़े

Leave a Comment