चुकंदर के ऐसे 13 फायदे की पूछो मत, बस पढों | Chukandar Khane Ke Fayde

चुकंदर क्या है (Chukandar Kya Hai) चुकंदर खाने के फायदे, चुकंदर के नुकसान, उपयोग (Chukandar Khane Ke Fayde, Beetroot Benefits in Hindi, Chukandar Ke Nuksan)

beetroot-chukandar-khane-ke-fayde-benefits-uses-in-hindi
Chukander Khane Ke Fayde – Beetroot in Hindi

ऐसी बहुत ही कम सब्जी होती है जिनका उपयोग खाने में एवं जूस बनाने दोनों में किया जाता है। चुकन्दर एक ऐसी ही जड़ वाली सब्जी है जिसे आप बनाकर खा भी सकते है, इसका जूस भी बना सकते है और तो और इसका अचार भी बना सकते है। चुकंदर बहुत ही उपयोगी सब्जी है जिस कारण इसका उपयोग लड्डू आदि बनाने में भी किया जाता है। आइये जानते है चुकंदर के फायदे एवं नुकसान के बारे में –

Table of Contents

चुकंदर क्या है? (Chukandar Kya Hai)

चुकंदर एक प्रकार की जड़ होती है, यह जड़ जीनस बीटा वल्गेरिस की किस्मों में से एक होती है। इस जड़ को हम खाने के रूप में इस्तेमाल करते हैं। यह जड़ औषधीय गुणों से परिपूर्ण होती है। लेकिन औषधि नहीं होती।

यह गहरे लाल रंग की होती है जिसको खाने से मुंह और जीभ लाल हो जाते हैं। हमारे भारतीय समाज में प्राचीन समय से ही इसकी कृषि को अपनाया गया है। आजकल तो कृषि विज्ञान में इसकी नई नई नस्लें विकसित की जा चुकी हैं। लोगों द्वारा यह सलाद के रूप में काफी पसंद किया जाता है।

चुकंदर में पाए जाने वाले पोषक तत्व (Nutrients of Beetroot in Hindi)

चुकंदर स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। इसका सेवन करने से हमारे शरीर को काफी सारे पोषक तत्व प्राप्त होते हैं जिनका स्वास्थ्य की दृष्टि से हमारे शरीर में मौजूद होना बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है। इसमें मिनरल्स, विटामिन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, क्लोरीन, सोडियम,पोटेशियम, सल्फर, तांबा, बसा आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसी कारण से आपके लिए इसका सेवन सब्जी के रूप में ,सलाद के रूप में या फिर जूस के रूप में करना जरूरी है।

यह हमारे शरीर में खून की कमी भी पूर्ति करता है इसलिए हमें प्रतिदिन चुकंदर का सेवन करना चाहिए।

चुकंदर का उपयोग (Uses of Beetroot in Hindi)

जैसा कि हमने बताया कि चुकंदर एक गहरे लाल रंग की जड़ होती है जिसका सेवन स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी उपयोगी होता है। चुकंदर शरीर मे होने वाली कई समस्या में भी उपयोगी होता हैं। इसीलिए हम आपको इसके कुछ उपयोग बताते हैं जो इस प्रकार है –

  1. चुकंदर का उपयोग हम सलाद के रूप में कर सकते हैं।
  2. जूस के रूप में भी हम चुकंदर का उपयोग कर सकते हैं।
  3. चुकंदर बालों के सौंदर्य को बढ़ाने में भी उपयोगी होता है।
  4. चुकंदर का उपयोग सब्जी के रूप में भी किया जाता है।
  5. चुकंदर का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में खून की कमी की पूर्ति की जा सकती है।
  6. चुकंदर एनीमिया में भी काफी उपयोगी होता है क्योंकि इसमें आयरन पाया जाता है जो एनीमिया को काफी हद तक कम कर सकता है।
  7. चुकंदर का उपयोग चेहरे पर निखार लाने में भी किया जाता है।
  8. चुकंदर के उपयोग से हमारे देश में लड्डू, मिठाई आदि भी बनायीं जाती हैं।
  9. चुकन्दर का अचार भी बना सकते है जो खाने में बहुत स्वादिष्ठ लगता है।

👉 क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी > अंजीर कर सकता है यौन जैसी कई समस्याओं को दूर

चुकंदर के फायदे (Chukandar Khane Ke Fayde)

चुकंदर में काफी सारे विटामिंस और मिनिरल्स मौजूद होने के कारण इसके हमारे स्वास्थ्य में काफी लाभ हो सकते हैं। लेकिन इसके द्वारा किसी शारीरिक समस्या का पूर्ण रूप से उपचार संभव नहीं हो सकता क्योंकि यह कोई औषधि नहीं है, बस इसमें काफी सारे पोषक तत्व होते हैं इसीलिए यह हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। आगे हम आपको इसके कुछ फायदों (Beetroot Benefits in Hindi) के बारे में जानकारी देंगे –

1. हदय स्वास्थ्य के लिए चुकंदर का उपयोग

चुकंदर का सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। आपने एक कहावत सुनी होगी कि सलाद खाने से शरीर हष्ट पुष्ट रहता है और ह्रदय हमारे शरीर का ही एक भाग है जिसका हर हाल में स्वस्थ रहना आवश्यक है। इसीलिए चुकंदर का सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें मौजूद नाइट्रोजन तत्व हृदय के रक्तचाप को सामान्य रखते हैं जिससे हृदय संबंधी बीमारी से बचा जा सकता है। इसके अतिरिक्त इसमें anti-inflammatory गुण भी पाए जाते हैं जो हृदय को स्वस्थ रखने का काम करते हैं।

2. डायबिटीज में चुकंदर खाने के फायदे

डायबिटीज या मधुमेह के रोगियों को चुकंदर का सेवन प्रतिदिन करना चाहिए क्योंकि चुकंदर में हाइपो ग्लेमिक गुण पाए जाते हैं जिस कारण इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है उसका सेवन करने से रक्त शर्करा की मात्रा कम हो जाती है, जिससे मधुमेह के मरीजों को कुछ फायदा हो सकता है। मधुमेह के रोगियों को इसका सेवन सुबह खाली पेट ही करना चाहिए, इसका सेवन मधुमेह के रोगी सलाद के रूप में या जूस के रूप में भी कर सकते हैं, नियमित रूप से इसका सेवन करने से कुछ ही समय में डायबिटीज में राहत मिल सकती है।

3. कैंसर से बचाव के लिए चुकंदर के फायदे

चुकंदर को कैंसर से बचाव के लिए भी काफी गुणकारी माना गया है। यदि आप कैंसर से बचना चाहते हैं तो चुकंदर का सेवन सलाद और जूस के रूप में प्रतिदिन करें क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व के कारण नियमित रूप से इसका सेवन करने से कैंसर जैसी बीमारी को रोका जा सकता है।

माना जाता है कि चुकंदर का जूस पीने से शरीर में ब्लड कैंसर की संभावना को कम किया जा सकता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कैंसर एक बहुत ही घातक बीमारी है इसका उपचार घर पर संभव नहीं है लेकिन कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन करके इससे बचा जा सकता है।

4. एनीमिया दूर करने में चुकंदर खाने के फायदे

चुकंदर एनीमिया जैसी बीमारी में भी काफी लाभकारी माना जाता है क्योंकि इसमें आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के बनने में मदद करता है क्योंकि ये कोशिकाएं शरीर के विभिन्न भागों में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करती हैं।

एनीमिया एक ऐसा रोग है जिसमें शरीर में आयरन की कमी के कारण लाल रक्त कोशिकाएं नहीं बन पाती। तो इसीलिए चुकंदर के सेवन से आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं जिससे कि लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण सही तरीके से हो सके और शरीर के सभी भागों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिल सके।

5. ऊर्जा का स्रोत

चुकंदर ऊर्जा प्राप्ति का भी एक अच्छा स्रोत है। यदि व्यक्ति कुछ परिश्रम करने के बाद थकान महसूस करता है तो उसे चुकंदर का जूस पीना चाहिए क्योंकि इस के जूस को पीने से थकान कम हो जाती है और शरीर को ऊर्जा मिल जाती है। चुकंदर का जूस पीने से शरीर में फुर्ती बनी रहती है जिससे व्यक्ति को थकान का एहसास बिल्कुल भी नहीं हो पाता इसीलिए चुकंदर को ऊर्जा प्राप्ति का एक अच्छा स्रोत माना गया है।

6. दांतो और हड्डियों के लिए

जैसा कि हम सभी जानते हैं कैल्शियम और मैग्निशियम जैसे पोषक तत्व हमारे दांतो और हड्डियों के लिए काफी आवश्यक होते हैं, यह हमारे दांतो और हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दांत और हड्डियों का मजबूत होना बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता हैं, इसीलिए चुकंदर का सेवन करने से हड्डियों और दांतो को मजबूती मिलती है क्योंकि चुकंदर कैल्शियम और मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत है इसीलिए इसको दांतो और हड्डियों के लिए लाभकारी माना गया है।

7. मस्तिष्क के लिए चुकंदर के फायदे

आमतौर पर सभी ने देखा होगा कि जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती है उसकी सोचने समझने की क्षमता कम होने लगती है। इस समस्या का कारण दिमाग में ब्लड फ्लो की कमी को माना जाता है, इससे आने वाले समय में गंभीर समस्याएं हो सकती है। चुकंदर में नाइट्रिक ऑक्साइड पाया जाता है जिससे इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसका सेवन करने से दिमाग में रक्त संचार को संतुलित रखा जा सकता है और व्यक्ति का मस्तिष्क ठीक से काम करने लग सकता है।

8. कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण के लिए चुकंदर के लाभ

चुकंदर कोलेस्ट्रॉल लेबल को नियंत्रित रखने में काफी फायदेमंद माना जाता है। कोलेस्ट्रॉल एक ऐसा घातक पदार्थ होता है जो रक्त धमनियों में जमा होकर गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है और यदि इसकी मात्रा अधिक बढ़ जाए तो हृदय संबंधी बीमारी भी हो सकती है इसीलिए इसका शरीर में नियंत्रित मात्रा में होना आवश्यक होता है। कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में चुकंदर के जूस को काफी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि चुकंदर में ग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखते हैं।

👉 क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी > ज्वार खाना है गेहूँ खाने से भी ज्यादा लाभकारी

9. गर्भावस्था में चुकंदर खाने के फायदे

गर्भावस्था के दौरान चुकंदर का सेवन काफी उपयोगी हो सकता है क्योंकि इसका सेवन करने से उचित मात्रा में विटामिन मिल जाते हैं जिससे शिशु के जन्म में होने वाली समस्या कम हो सकती है। और साथ ही साथ यह स्वस्थ भ्रूण के विकास में भी मदद करता है। गर्भवती औरत को चुकंदर का सेवन सलाद और जूस दोनों के रूप में करना चाहिए जिससे उसका स्वास्थ्य और उसके भ्रूण का स्वास्थ्य अच्छा रहे।

10. लीवर के लिए चुकंदर के फायदे

चुकंदर लीवर स्वास्थ्य मे भी काफी फायदेमंद होता है। लिवर से जुड़ी समस्याओं ण से बचने के लिए आप चुकंदर का रोजाना सेवन कर सकते हैं क्योंकि चुकंदर में फ्लेवोनॉयड्स पाए जाते हैं जो अधिक चिकनाई वाले भोजन से लीवर को होने वाली क्षति को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही साथ चुकंदर फैट की मात्रा को कम करके लीवर को साफ और स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है।

11. त्वचा और बालों के लिए चुकंदर लाभ

चुकंदर का नियमित रूप से उपयोग करना आपको कई त्वचा सम्बन्धित फायदे देता है। चुकन्दर खाने से त्वचा रोग होने की संभावना बहुत कम हो जाती है। यह सब्जी खाने से आपको त्वचा का रंग साफ़ होता है तथा चहरे पर भी निखार आता है।

चुकंदर बालों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता हैं। इसका नियमित रूप से सेवन करने से हमारे बालों को मजबूती मिलती है। साथ ही साथ हम इस का उपयोग अपने बालों पर कलर करने के लिए भी कर सकते हैं। क्योंकि आजकल बाजार में कई तरह के ड्राई केमिकल मिलते हैं जो बालों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। इसीलिए आप घर पर ही चुकंदर की ड्राई बनाकर इसका उपयोग अपने बालों पर कर सकते हैं जो कि आपके बालों के सौंदर्य को काफी हद तक बढ़ा सकता है।

12. चुकंदर के फायदे चेहरे के लिए

चुकंदर को खाने व जूस पीने से भी चेहरे पर निखार आता हैं। लेकिन इसका फेस पैक बनाकर आप चेहरे पर आये दाग-धब्बे भी दूर कर सकते है। फेस पैक बनाने के लिए आपको थोड़ा चुकंदर का रस एवं 4 से 5 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लेनी हैं। इन दोनों को एक साथ मिलाकर अपने चेहरे एवं गर्दन पर मसाज करते हुए लगाए तथा 20 मिनट के लिए छोड़ दे। तथा बाद में सामान्य जल से चेहरा धो ले। ऐसा आप सप्ताह में 2-3 बार करे, आपको फर्क साफ दिखाई देगा।

13. पुरुषों के लिए चुकंदर लाभ

पुरुषों के लिए चुकंदर के कई लाभ है जिस कारण चुकन्दर का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। आइये जानते है पुरुषों के लिए चुकंदर के फायदे के बारे में –

  • चुकंदर पुरुषों की यौन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।
  • पुरुषों का स्टैमिना बढ़ाने में चुकंदर बेहद उपयोगी है।
  • उच्च रक्तचाप की समस्या में भी कमी करता है।
  • पुरुषों की शुगर को नियंत्रित करने में भी यह बहुत लाभकारी है।
  • पुरुषों के हृदय को मजबूत करने के लिए चुकंदर फायदेमंद है।

👉 क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी > बाजरे की रोटी खाए, इन रोगों की चिंता करनी भूल जाये

चुकंदर खाने के नुकसान (Chukandar Khane Ke Nuksan)

चुकंदर हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी उपयोगी माना जाता है लेकिन इसके फायदों के साथ-साथ इसके कुछ नुकसान भी है जिनके बारे में हम आपको आगे बताते हैं –

  • यदि इसका अधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो पथरी जैसी समस्या भी हो सकती है क्योंकि इसमें डाइटरी ऑक्सालेट पाया जाता है।
  • इसका अधिक सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।
  • चुकंदर का अधिक मात्रा में सेवन करने से बीटुरिया की समस्या भी हो सकती है।
  • जिन लोगों को एलर्जी की समस्या है उनको इसका सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। नहीं तो एलर्जी हो सकती है।
  • उसका अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर में रक्तचाप भी बढ़ सकता है।

👉 क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी > पान खाने के ये लाभ तो इसके खाने वाले भी नहीं जानते

FAQ (सवाल-जबाब)

चुकंदर गर्म होता है या ठंडा

चुकंदर की तासीर ठंडी होती है. चुकंदर के पुरुषों के लिए फायदे जानने के लिए पूरा लेख पढ़े.

चुकंदर से क्या क्या बनाया जाता है?

चुकंदर से शब्जी, सलाद, जूस, फेस पैक तथा मिठाई आदि भी बना सकते है. चुकंदर के बारे में अधिक जानकारी के लिए ऊपर क्लिक करे.

चुकंदर गर्म होता है या ठंडा

चुकंदर की तासीर ठंडी होती है.

अस्वीकरण –

चुकंदर एक बहुत ही गुणकारी सब्जी है इसलिए इसका उपयोग भारत जैसे कई देशों में किया जाता है। जरुरी नहीं की इस आर्टिकल में बताये गए फायदे सभी के लिए एक सामान कार्य करे। हो सकता है किसी को बिलकुल भी फायदा न हो उल्टा नुकसान हो जाये, इसलिए चुकंदर के अधिक उपयोग करने से पहले चिकित्सक से सुझाव लेना न भूले।

आज हमने क्या जाना?

आज हमने इस लेख में चुकंदर क्या है (Chukandar Kya Hai) के बारें में विस्तार से बात की। हमने चुकंदर के फायदे (Chukandar Khane Ke Fayde), चुकंदर के नुकसान (Chukandar Ke Nuksan), चुकंदर के उपयोग (Chukandar Ke Upyog) आदि के बारे में जाना। हम आशा करते है कि आपको यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा, अपने सुझाव कमेंट में बताना ना भूले।

सबसे पसंदीदा लेख

Leave a Comment