ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें Dr APJ Abdul Kalam Net Worth, Income आदि के बारे में जानना चाहते हैं। आइये जानते है कलाम सर की संपत्ति के बारे में –

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का नाम सुनते ही हमारे अंदर कुछ करने की भावना जागृत हो जाती है। उनके बारे में पढ़ने मात्र से हम कुछ बड़ा करने के सपने देखने लगते है। उनका जीवन रहा तो है एक सादगी भरा जीवन, पर मुकाम बहुत ऊंचे रहे हैं।
उन्होंने जो अपने जीवन में हासिल किया है वह शायद बहुत लोगों के लिए सपना ही हो। उन्होंने ना केवल खुद को एक बहुत सम्मानित इंसान बनाया, बल्कि भारत देश को भी पूरी दुनिया के सामने एक सम्मानित देश के रूप में खड़ा कर दिया।
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। तथा उनकी मृत्यु 27 जुलाई 2015 में एक भाषण देने के दौरान शिलोंग में हुई थी।
कलाम साहब की मृत्यु के बाद हर कोई यह जानना चाहता था कि कलाम साहब अपने पीछे कितनी संपत्ति (Net worth) छोड़ गए हैं?
आइए आज हम जानते हैं कि डॉ एपीजे अब्दुल कलाम अपने पीछे क्या-क्या छोड़ गए हैं, उनकी नेटवर्क कितनी है कितना पैसा था उनके पास, कितनी जायदाद थी उनके पास।
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की नेटवर्थ (Dr APJ Abdul Kalam Net Worth)
आइये जानते है स्वर्गीय एपीजे अब्दुल कलाम जी की जीवन भर की कमाई के बारें में –
1. डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की सबसे बड़ी नेटवर्थ थी उनकी किताबें। वे अपने पीछे 2500 किताब छोड़ गए थे।
2. डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के पास सिर्फ 6 पेंट थी जिनमें से दो पेंट उन्हें रक्षा विभाग से मिली हुई थी।
3. स्वर्गीय डॉक्टर एपीजे अब्दुल अब्दुल कलाम जी के पास सिर्फ चार शर्ट थी। जिसमें से दो उन्हें रक्षा विभाग में काम करते हुए मिली थी।
4. आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के पास सिर्फ तीन soot थे। इन्हीं तीनों सूट को पहन कर वे अपने भाषण देते तथा लोगों से मिलने जाया करते थे।
5. डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की एक और संपत्ति थी जो थी उनकी 50 डॉक्टरेट। कलाम साहब को दुनिया भर की बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटी से सम्मान के रूप में 50 पी.एच.डी (PhD) की डिग्री मिली थी।
6. डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को पद्मश्री, पदम भूषण तथा भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
दोस्तों आपने जाना ये सभी थी डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की संपत्ति। जहां हम लोग संपत्ति होना मतलब बंगले, गाड़ी, रुपए, जायदाद होना समझते हैं। वही कलाम साहब की संपत्ति उनकी किताबें थी, उन्हें मिले सम्मान थे, जो उन्हें भारत माता की योगदान के लिए दे गए थे, उनके काम से मिली उनकी पोशाक थी।
उनकी संपत्ति से अंदाजा लगाया जा सकता है कि डॉ एपीजे अब्दुल कलाम कितने महान इंसान थे। उनका मानना था कि हमारी सबसे बड़ी संपत्ति हमारा अपने देश के प्रति योगदान है तथा हमारा दूसरों को दिया गया ज्ञान है।
यही कारण था कि डॉ एपीजे अब्दुल कलाम गरीब बच्चों के लिए एक स्कूल खोलना चाहते थे लेकिन वह अपने इस स्वप्न को जीवन पर्यंत पूरा नहीं कर पाए।
उम्मीद करते हैं कि आपको डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में लिखी यह पोस्ट बहुत पसंद आई होगी। यदि आप कलाम साहब के बारे में और जानना चाहते हैं तो नीचे लिखें पोस्ट को पढ़ना ना भूलें।
👉 यह भी पढ़े: –
- डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम सर के ये विचार आपकी ज़िन्दगी बदल देंगे
- इस नए iPhone की कीमत जानकर हैरान हो जायेंगे आप