गुजरात में 11 घूमने की सुन्दर जगह | Gujarat Tourist Places in Hindi

गुजरात के प्रमुख पर्यटन स्थल (Famous Gujarat Tourist Places in Hindi) गुजरात का इतिहास, कैसे जाए, कब जाए (History of Gujarat in Hindi, When to Visit Gujarat Tourist Places in Hindi)

gujarat-tourist-places-in-hindi
गुजरात के पर्यटन स्थल – Gujarat Tourist Places in Hindi

गुजरात भारत की एक ऐसी जगह है जो पर्यटन के लिए बहुत ही खास है। यह तो आप सभी जानते होंगे गुजरात भारत का राज्य है। गुजरात अपने आप में अपनी एक अलग पहचान रखता है क्योंकि यहां लोगों की रूचि के मुताबिक देखने के लिए अलग-अलग पर्यटन स्थल मिल जाते हैं। गुजरात कला संस्कृति में काफी उन्नतशील प्रदेश है।

यहां हर साल लाखों पर्यटक घूमने आते हैं, और त्योहारों के समय पर यहां की रौनक देखने लायक होती है खासकर नवरात्रों के समय यहां की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। आइये जानते है गुजरात के पर्यटन स्थलों के बारे में जिन्हें आपको जीवन में एक बार अवश्य घूमना चाहिए।

गुजरात का इतिहास संक्षेप में (Brief History About Gujarat in Hindi)

गुजरात भारत का एक प्रदेश है जिसे राज्य का दर्जा 1 मई 1960 को मिला। गुजरात का इतिहास बहुत पुराना है यह भूमि पाषाण युग से सिंधु घाटी सभ्यता को अपने में समेटे हुए हैं। कहा जाता है कि भगवान कृष्ण मथुरा त्यागकर गुजरात में एक स्थान पर जा बसे जिसे अब द्वारिका के नाम से जाना जाता है।

राज्य गुजरात
स्थापना वर्ष `1 मई 1960
राजधानी गाँधीनगर
राजभाषा गुजरात एवं हिंदी
सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा गुजराती तथा हिंदी
सबसे बड़ा शहर अहमदाबाद
जनसंख्या लगभग 7 करोड़
क्षेत्रफल 196024 वर्ग किमी०

गुजरात के पर्यटन स्थल या गुजरात में घूमने की जगह (List of Gujarat Tourist Places in Hindi)

गुजरात सिर्फ हिन्दुस्तान का एक बहुत तेजी से प्रग्रती करने वाला प्रदेश ही नहीं है बल्कि यह बहुत सुन्दर प्रदेश भी है। यहाँ पर घूमने के लिए बेहद ही आकर्षक टूरिस्ट प्लेस है जो हर किसी का आसानी से मन मोह लेते है। आइये जानते है गुजरात के टूरिस्ट प्लेस के बारे में –

1. कच्छ का रण

सबसे पहले हम बताएंगे कच्छ के रण का मतलब क्या है, इसका मतलब है कच्छ का रेगिस्तान। गुजरात का यह बहुत ही खास पर्यटक स्थल है इस रेगिस्तान को “नमक का रेगिस्तान” भी कह सकते हैं , कच्छ का रण पाकिस्तान और भारत की सीमा पर स्थित है।

कच्छ का रण 23,300 वर्ग किलोमीटर में फैला क्षेत्र है। कच्छ का रण कच्छ शहर के उत्तर तथा पूर्व में फैला हुआ है। यह दुनिया का सबसे बड़ा नमक का रेगिस्तान है। इसीलिए यह रण ऑफ कच्छ के नाम से प्रसिद्ध है।

इसका कुछ भाग पाकिस्तान और अधिकांश भाग भारत के गुजरात में है। है। इस नमक के रेगिस्तान की खास बात यह है कि गर्मियों के बाद मानसून के आते ही कच्छ की खाड़ी का पानी रेगिस्तान में आ जाता है। जुलाई से अक्टूबर-नवंबर तक यह हिस्सा समुद्र की तरह दिखाई देता है। कच्छ का रण थार रेगिस्तान का ही एक हिस्सा है।

कच्छ में संस्कृति कला का भरपूर सरोवर है, यहां पर एक नहीं बल्कि कहीं तरह के समुदाय और कला से रूबरू होने का मौका मिलता है। यहा हर वर्ष आयोजन होते हैं, जिन्हें देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटक यहां आते हैं। अक्टूबर नवंबर से लेकर फरवरी के महीने तक यहां पर घूमने जा सकते हैं।

2. पोरबंदर

पोरबंदर भारत के गुजरात राज्य के पोरबंदर जिले में स्थित एक नगर है यह महात्मा गांधी का जन्म स्थान है और यह इस जिले का मुख्यालय भी हैपोरबंदर अरब सागर के पास गुजरात राज्य के दक्षिणी छोर पर स्थित है।
पोरबंदर गुजरात का बंदरगाह बाला एक प्राचीन शहर है इसीलिए यह अधिक प्रसिद्ध है। यहां हर साल लाखों पर्यटक घूमने आते हैं।

पोरबंदर में कई ऐतिहासिक महल, आकर्षक बीच और दर्शनीय मंदिर है। और यहां पर समुद्र तट का भी सुंदर नजारा है।यहां की सबसे खास बात यही है कि यहां महात्मा गांधी का जन्म हुआ और वह भारत के महान नेता थे।

3. सोमनाथ मंदिर

यह मंदिर गुजरात प्रांत के काठियावाड़ी क्षेत्र में समुद्र के किनारे 12 ज्योतिर्लिंगों से स्थापित मंदिर है। सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की महिमा महाभारत श्री भागवत तथा स्कंद पुराण में विस्तार से बताई गई है। सॉन्ग चंद्रदेव का दूसरा नाम हैसोमनाथ मंदिर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थानों में से एक है, इस मंदिर की काफी लोकप्रियता है। हर साल यहां लाखों पर्यटक यहां के अद्भुत नजारों के दर्शन करने आते हैं। सोमनाथ मंदिर अत्यंत प्राचीन शिव मंदिर है।

सोमनाथ मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण हुए लेकिन इसका वैभव बना रहा। यह हिंदुओं का पावन स्थल है। सोमनाथ मंदिर आस्था और विश्वास की बुनियाद पर टिका हुआ है। इस मंदिर को कई बार तोड़ने की कोशिश की गई लेकिन हर बार यह उठ खड़ा हुआ।

4. गिर नेशनल पार्क

गुजरात के इस पार्क में एक वन्य जीव अभ्यारण्य है। गिर नेशनल पार्क की स्थापना शेरों की सुरक्षा के लिए की गई थी। गिर राष्ट्रीय उद्यान और वन्य जीव अभयारण्य को सासन गिर नेशनल पार्क के नाम से भी जाना जाता है।
या एक मात्र एक ऐसा बात है जो एशियाई सिरोको रखता है। इसकी स्थापना 1965 को हुई थी।

इस पार्क में 13 जॉन है, जिसमें आप ऑनलाइन बुकिंग कराने पर केवल एक ही जॉन में घूम सकते हैं। गिर नेशनल पार्क 16 जून से अक्टूबर तक बंद रहता है इसलिए अगर यहां घूमने जाए तो इस बात का ध्यान रखें।

2020 की गणना के अनुसार यहां 764 एशियाई शेरों की संख्या है, क्या हर 5 साल में उनकी गणना की जाती है। शेरों के अलावा यहां और भी जानवर है।

5. स्टैचू ऑफ यूनिटी

स्टैचू ऑफ यूनिटी कुछ समय पहले ही बनाया गया है जिसने लोगों को अपनी ओर आकर्षित  किया हुआ है। यह विश्व का सबसे बड़ा स्टेचू है जो वल्लभभाई पटेल की याद में बनाया गया है। यह प्रतिमा बल्लभ भाई पटेल के सम्मान में बनाई गई है। इस प्रतिमा की ऊंचाई 182 मीटर है। इस प्रतिमा के निर्माण के बाद से ही यहां देसी विदेशी पर्यटक आते रहते हैं, इस समय यह पर्यटन का मुख्य केंद्र बना हुआ है। यह प्रतिमा गुजरात में स्थित है। स्टैचू ऑफ यूनिटी सरदार सरोवर बांध के पास बना हुआ है।

👉 क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी > आमेर किले के 21 रोचक तथ्य व छुपे रहस्य

6. गांधीनगर

इस नगर की खास बात यह है कि यह गुजरात की राजधानी है। गांधीनगर का नाम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर रखा गया है, इस शहर में खूबसूरत मंदिर और एक अक्षरधाम मंदिर है जो अधिक लोकप्रिय हैं, गांधीनगर में आप चिल्ड्रन पार्क और सरिता उद्यान जैसे पर्यटन स्थल देख सकते हैं। यह पर्यटन के लिए काफी सुंदर जगह है जो मन को आकर्षित करती है।

7. वडोदरा

इस शहर के इतिहास में सयाजीराव गयाकवाड जी का बड़ा योगदान रहा है। यह शहर नायाब खूबसूरत महलों के लिए प्रसिद्ध है। इस शहर में महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी भी है जो काफी प्रसिद्ध है यहां पर दूर-दूर से लोग घूमने के लिए आते हैं, इस शहर में लक्ष्मी विलास महल भी है जिसकी खूबसूरती मन को मोह लेती है। अगर आप गुजरात घूमने आए तो किस शहर का भी भ्रमण जरूर करें।

8. द्वारका

द्वारका गुजरात में स्थित हिंदुओं का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, यह हिंदुओं के चार धार्मिक स्थलों में से एक है। द्वारका में दूर-दूर से श्रद्धालु घूमने के लिए आते हैं। यहां पर द्वारकाधीश मंदिर श्री कृष्ण को समर्पित है द्वारकाधीश मंदिर समुद्र के समीप स्थित है।

द्वारका में श्री कृष्ण से जुड़े कई तथ्य हैं, द्वारका श्री कृष्ण की भूमि है जहां पर उनके पावन चरण पड़े थे। मथुरा का त्यागकर भगवन द्वारिका में ही आकर रुके थे.

9. सापुतारा

यह गुजरात राज्य का एक छोटा सा पहाड़ी क्षेत्र हैं, या कह सकते हैं एक हिल स्टेशन है। यहां अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं तो आप यहां पर ट्रैकिंग कर सकते हैं। सुंदर पहाड़िया, सुंदर झरने, झील देख सकते हैं। यहां पर सुबह शाम का नजारा मन को आकर्षित करता है। यहां दूर-दूर से पर्यटक पर्यटन के लिए आते हैं और काफी समय तक भ्रमण करते हैं, यह एक ऐसी जगह है जहां मन को शांति मिलती है।

10. अहमदाबाद

अहमदाबाद गुजरात का सबसे बड़ा शहर है, यह शहर काफी प्रगतिशील है। अहमदाबाद शहर अपनी संस्कृति में डूबा हुआ शहर है, इसीलिए यह लोगों को काफी आकर्षित करता है। यहां की संस्कृति से लोग काफी आकर्षित होते हैं। अहमदाबाद शहर में साबरमती आश्रम है और यहां की एक झील काफी प्रसिद्ध है।

व्यंजनों में देखा जाए तो यहां का ढोकला फाफड़ा काफी प्रसिद्ध है यहां के व्यंजन भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं यहां भी काफी संख्या में पर्यटक पर्यटन के लिए आते रहते हैं।

11. लक्ष्मी विलास पैलेस

लक्ष्मी विलास पैलेस या महल में राजा सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय रहा करते है। लगभग 700 एकड़ में फैला यह मगल घूमने के लिए गुजरात की सबसे अच्छी जगहों में से के है। आज भी बड़ोदरा के गायकवाड़ शाही परिवार यही पर रहता है। बहुत ही राजसी संरंचानाओं से बना यह महल देखने में मंत्रमुग्ध कर देने वाला है।

महल के अन्दर आपको हरे-भरे बगीचों में लगे कई दुर्लभ प्रकार के फूल देखने को मिल जायेंगे। महल के अंदर एक गोल्फ कोर्स भी है जिसमे राजसी परिवार के लोग आज भी गोल्फ खेलते हैं। सन 1890 में बने इस शहर को बनाने में 12 वर्ष का लम्बा समय लग गया था। लक्ष्मी विलास पैलेस में आपको बन्दर, मोर देखने को मिल सकते है। यहाँ एक तालाब भी है जिसके अन्दर कुछ मगरमच्छ रहते है।

👉 क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी > रानीखेत के 11 प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

गुजरात घूमने का समय (When to Visit)

चूँकि गुजरात रेगिस्तान से जुड़ा एक राज्य है इसलिए यहाँ पर गर्मी काफी अधिक पड़ती है। अगर आप गुजरात घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो अक्टूबर से मार्च तक का महीना काफी अच्छा होता है इस समय का वातावरण काफी अच्छा, सुखद एवं ठंडा होता है।

गुजरात कैसे पहुंचे (How to Reach)

हमारे देश का शायद ही कोई ऐसा हिस्सा होगा जो सड़को, रेल पटरियों से गुजरात से ना जुड़ा हो। आप गुजरात के लिए किसी भी बड़े शहर से ट्रेन ले सकते है। गुजरात आप हवाई जहाज से भी जा सकते हैं इसके लिए यहां बल्लभ भाई पटेल जैसे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं।

FAQ (सवाल-जबाब)

गुजरात का मशहूर क्या है?

गुजरात में घूमने के लिए बहुत से पर्यटन स्थल जैसे सोमनाथ मंदिर, विलास पैलेस आदि. यहाँ के व्यन्जन भी बहुत ही स्वादिष्ट है.

गुजरात का प्रसिद्ध पकवान क्या है?

गुजरात बेहद ही लजीज पकवानों के लिए जाना जाता है. आप गुजरात में ढोकला, थेपला, खाखरा, खांडवी, फाफड़ा जैसे पकवानों का जमकर लुत्फ़ उठा सकते हैं.

गुजरात में सबसे ज्यादा फेमस क्या है?

गुजरात में द्वारका, सोमनाथ मंदिर, सपुतारा, पोरबंदर, द्वारका आदि जगह पूरी दुनिया में अपनी भिन्न विशेषताओं के लिए जानी जाती है.

आज हमने क्या जाना?

आज हमने गुजरात की पर्यटन स्थलों (Gujarat Tourist Places in Hindi) के इस ब्लॉग में गुजरात में घूमने की जगह के बारे में विस्तार से जाना। उम्मीद करते है कि आपको गुजरात में घुमने की जगह बहुत पसंद आई होगी।

अन्य पोस्ट पढ़े

Leave a Comment