मखाना के 9 फायदे जो बनाते है इसे सबसे बेहतर | Makhana Khane Ke Fayde

मखाने खाने के फायदे (Makhana Khane Ke Fayde) मखाना के फायदे, मखाने के उपयोग, मखाने खाने के नुकसान (Makhane Khane Ke Nuksan, Uses, Foxnuts, Makhana in Hindi)

foxnuts-makhana-khane-ke-fayde-benefits-nuksan-side-effects-uses-in-hindi
मखाना के फायदे – Makhana Khane Ke Fayde

जल में पैदा होने वाली बहुत सी चीजे है जो हमारे खानपान का एक कभी अलग न होने वाला हिस्सा बन गयी है। चाहे सबसे ज्यादा उपयोग होने वाली नमक हो या सिंघाड़ा। आज हम बात करने वाले है जल में उगने वाले खाद्य पदार्थ मखाना की। मखाना पानी में उगने वाले ऐसे बीज है जो हमारे शरीर के लिया बहुत ही गुणकारी है। आइये जानते है मखाने के फायदे एवं नुकसान का बारे में –

मखाना क्या है? (Makhana in Hindi)

मखाने को भारत के कई क्षेत्रों में लावा भी कहते हैं। यह तालाब झील के पानी में उगने वाला पोषक तत्व से भरपूर एक जलीय उत्पाद है।

मखाना एक स्वादिष्ट और पौष्टिक खाद्य पदार्थ है। इसकी गिनती सूखे मेवों में की जाती है। मखाना, कमल के बीज को कहते हैं जो हमें कमल से प्राप्त होता है।

मखाने को फॉक्स नट, फूल मखाना, लोटस सीड आदि नामों से भी जाना जाता है। इसके बीजों को भूनने के बाद इसका उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग कई प्रकार की खाद्य सामग्री में किया जाता है। इसके अंदर काफी सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें काफी सारे औषधीय गुण भी होते हैं, इसीलिए सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

मखाने में उपलब्ध पोषक तत्व (Nutrients) –

मखाने का सेवन करने से ही आपको इसकी पौष्टिकता का ज्ञान हो जाएगा क्योंकि इनका सेवन करने से आपके शरीर को कुछ फायदे होंगे। इससे आपको ज्ञात हो जाएगा कि मखानों में पोषक तत्व है। फिर भी हम आपको बता देते हैं कि मखाने में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं।

मखाने के अंदर कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, फैट, शुगर, कैल्शियम, सोडियम, पोटेशियम और फैटी एसिड टोटल सेंचुरेटेड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। किसी भी खाद्य पदार्थ में इन सभी पोषक तत्व का एक साथ मौजूद होना बहुत बड़ी बात होती है क्योंकि ये सभी स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं।

मखाने के उपयोग (Uses of Makhana in Hindi)

मखाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। इसको हम कई तरह से उपयोग में ला सकते हैं। इसका उपयोग हम आपको कुछ बिंदुओं के माध्यम से बताएंगे –

  • मखाना एक ड्राई फूड होता है जिसका उपयोग हम नाश्ते के रूप में इसको फ्राई करके कर सकते हैं।
  • मखाने को खीर के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।
  • मखाने का उपयोग कई प्रकार की सब्जियों में भी किया जाता है।
  • मखाने का उपयोग मिठाई के रूप मे भी किया जा सकता है।
  • मखाने को भूनकर नमकीन में भी इस्तेमाल किया जाता है।

👉 क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी > नारियल तेल के इन फायदों के कारण दक्षिण भारत में है इसका क्रेज

मखाने खाने के फायदे (Makhana Khane Ke Fayde)

जानिए मखाना खाने से किस प्रकार हमारे स्वास्थ्य को लाभ पहुंचता हैं। लेकिन मखाना किसी डॉक्टरी इलाज में शामिल नहीं है। इसका सेवन केवल शरीर को स्वस्थ रखने में किया जा सकता है। मखाने खाने के फायदे इस प्रकार हैं –

1. वजन कम करने के लिए-

वजन कम करने के लिए मखाना काफी हद तक लाभकारी होता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के अनुसार मखाना में मौजूद एथेनॉल अर्क शरीर में मौजूद फैट को नियंत्रित करने में मदद करता है। जिस कारण इसकी मदद से शरीर के मोटापे को नियंत्रित किया जा सकता है।

2. डायबिटीज में मखाने के फायदे-

डायबिटीज की समस्या में राहत के लिए मखाने का उपयोग किया जा सकता है। एक शोध के अनुसार मखाने में मौजूद रेसिस्टेंट स्टार्च में हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव पाया जाता है। इस प्रभाव के कारण डायबिटीज या मधुमेह की समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है।

3. ब्लड प्रेशर के लिए

ब्लड प्रेशर की बात करें तो ब्लड प्रेशर की समस्या में यदि आप मखाने का सेवन नियमित रूप से करते हैं तो इस समस्या से काफी हद तक छुटकारा पा सकते हैं। क्योंकि इसमें एल्कलाइन ब्लड प्रेशर की समस्या को नियंत्रित करने का काम करता है।

4. हृदय स्वास्थ्य बनाने में मखाने के फायदे

जैसा कि हमने पहले बताया कि किस तरह मखाने का सेवन करने से उच्च रक्तचाप और मधुमेह को नियंत्रित किया जा सकता है। इनके बारे में दोबारा इसलिए बताया जा रहा है क्योंकि उच्च रक्तचाप और मधुमेह को हृदय रोग का जोखिम कारक माना जाता है।
इसी आधार पर कहा जा सकता है कि मखाने का सेवन करने से हृदय रोग के जोखिम को कम किया जा सकता है। एक शोध में भी यह बात सामने आई है कि कमल का बीज यानी मखाना हृदय संबंधी रोगों से बचाव कर सकता है।

5. प्रोटीन की कमी को पूरा करने में लाभकारी

मखाने में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से हम शरीर में हुई प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते हैं। 100 ग्राम मखाने में लगभग 10.71 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसलिए माना जाता है की मखाना खाने से प्रोटीन की कमी को पूरा किया जा सकता है। मखाने की नियमित उपयोग से शरीर में प्रोटीन की कमी से होने वाली कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

6. मखाने के फायदे इन प्रेगनेंसी

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए मखाने का उपयोग कई प्रकार के पकवानों में किया जाता है। क्योंकि गर्भावस्था में मखाने का सेवन काफी फायदेमंद होता है। एक शोध के अनुसार गर्भावस्था के दौरान और प्रसव के बाद की होने वाली कमजोरियों को दूर करने के लिए मखाने का सेवन एक उत्तम उपाय है क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व आयरन, पोटेशियम प्रोटीन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं।

7. अनिद्रा के लिए

नींद न आने की समस्या में भी मखाना काफी हद तक लाभकारी होता है। इस पर किए गए एक शोध के अनुसार अनिद्रा की समस्या के लिए मखाने का इस्तेमाल पहले से किया जाता है। लेकिन इस समस्या को दूर करने में मखाने का कौन सा गुण शामिल है इससे जुड़ा कोई वैज्ञानिक शोध उपलब्ध नहीं है।

8. मसूड़ों के लिए

मखाना खाने से मसूड़ों को भी काफी फायदे मिलते हैं क्योंकि मखाने में एंटी-इफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल प्रभाव पाए जाते हैं। इन दोनों गुणों के कारण मसूड़े में सूजन और बैक्टीरिया के कारण होने वाली दातों की सुरंग को रोकने में मदद मिल सकती हैं। इसी कारण माना जाता है कि मखाने मसूड़ों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

9. किडनी के लिए मखाने के फायदे

मखाने का सेवन करने से किडनी को भी काफी फायदा मिल सकता है। एनसीबीआई के एक शोध के अनुसार मखाने का सेवन किडनी से जुड़ी कई परेशानियों से बचाव का काम कर सकता है। लेकिन इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

👉 लेख पढ़े – भांग के बीज के ये फायदे आपको कर देंगे रोग मुक्त

मखाने खाने के नुकसान (Makhane Khane Ke Nuksan)

यहां हम आपको मखाने खाने के नुकसान के बारे में कुछ बिंदुओं के माध्यम से बताएंगे लेकिन मखाने खाने के नुकसान के बारे में कोई सटीक वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है –

  • मखाने में फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण इसके अधिक सेवन से गैस और पेट में ऐठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • कुछ लोगों को मखाना खाने से एलर्जी की समस्या भी हो सकती है।
  • यदि आप डायरिया जैसी समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको मखाने का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसके सेवन से आप की तबीयत अधिक खराब हो सकती है।
  • यदि आप किसी प्रकार की दवाई का सेवन कर रहे हैं तो दवाइयों के साथ मखाने का सेवन ना करें नहीं तो दवाइयों का असर कम हो सकता है।

सुबह खाली पेट मखाने खाने के फायदे –

सुबह खाली पेट मखाना खाने से हमारी सेहत को काफी फायदे मिलते हैं यदि आप सुबह खाली पेट चार से पांच मखाने खाते हैं तो यह शरीर को एनर्जी से भर देता है।

कुछ बिंदुओं के माध्यम से बताएंगे कि सुबह खाली पेट मखाने खाने के फायदे क्या होते हैं –

  • खाली पेट में मखाना खाने से हड्डियां मजबूत होती है क्योंकि मखाने में कैल्शियम पाया जाता है।
  • हड्डियों में मौजूद दर्द भी खाली पेट मखाने के सेवन से दूर हो जाता है।
  • खाली पेट खाने के सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
  • मखाने में मौजूद एंटी एक्सीडेंट गुण के कारण खाली पेट मखाने का सेवन से ह्रदय स्वस्थ रहता है।
  • रोजाना खाली पेट मखाने कैसे बनते वजन को नियंत्रित किया जा सकता है।

👉 जरुरी लेख – एलोवेरा के ये लाभ बनाते है इसे चमत्कारिक औषधि

मखाने खाने का सही तरीका (Makhane Kaise Khaye)

मखाने के फायदे के लिए मखाने का सही सेवन करना बहुत जरूरी होता है। यदि आप सेहत से जुड़े लाभ पाना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट चार से पांच मखाने खाएं। इनका सेवन कुछ दिनों तक लगातार करना चाहिए।

मखाने का नियमित रूप से सेवन करके आप मधुमेह से निजात पा सकते हैं क्योंकि इसके सेवन से शरीर में इंसुलिन बनने लगता है और शुगर की मात्रा कम हो जाती है। आप 1 दिन में 25 से 30 ग्राम मखाने खा सकते हैं। लेकिन इससे अधिक मात्रा आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है।

👉 क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी > एक्स-रे कराने से पहले जाने इसके भयंकर नुकसान के बारे में

FAQ (मखाने के बारे में सवाल-जबाब)

एक दिन में कितने मखाने खाने चाहिए?

एक दिन में आप आराम से 10 से 12 मखाने का सेवन कर सकते है।

मखाना खाने से शरीर में क्या क्या फायदे होते है?

मखाना खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी दूर होती है, मसूड़े स्वस्थ रहते है, हृदय स्वास्थ्य एवं वजन कम करने में भी इसके लाभ है।

सुबह खाली पेट कितने मखाने खाने चाहिए?

सुबह खाली पेट 5 से 6 मखाने खाए जा सकते है।

मखाने को कैसे खाना चाहिए?

मखाने को भून कर खाना सबसे अच्छा माना जाता है।

ध्यान देने योग्य

मखाना एक बहुत ही गुणकारी खाद्य पदार्थ है। यह आवश्यक नहीं है कि मखाने खाने से सभी को सामान लाभ हो। यदि आपको कोई असाध्य रोग है तो मखाना खाना शुरू कर ने से पहले अपने चिकित्सक से संपर्क करे।

आज हमने क्या जाना?

आज हमने मखाने (Makhana in Hindi) का भिन्न गुणों के बारे में बात की। आपने मखाने खाने के फायदे (Makhana Khane Ke Fayde), मखाने खाने के नुकसान (Makhane Khane Ke Nuksan) तथा मखाने के उपयोग (Uses of Makhana in Hindi) के बारे में जाना। आशा करते है आपको यह पोस्ट ज्ञानवर्धक लगी होगी, अपने विचार कमेंट में बताना न भूले।

👉 सबसे अधिक पढ़े जाने वाले लेख –

Leave a Comment