चीन की महान दीवार, यह अजूबा नहीं देखा तो क्या देखा | The Great Wall of China

चीन की महान दीवार किसने बनाई (Who Built The Great Wall of China) चीन की दीवार की लम्बाई, चौड़ाई (Length, Width of Great Wall of China)

great-wall-of-china-wonders-of-the-world-in-hindi
चीन की महान दीवार – The Great Wall of China

आपने दुनिया के सात अजूबों के बारे में तो सुना ही होगा। हर किसी का सपना होता है कि वह इन सात अजूबों को ज़िन्दगी में एक बार अवश्य देख सके। आपको जानकारी हैरानी होगी कि दुनिया के साथ अजूबों में से एक भारत में है जिसे ताजमहल के नाम से जाना जाता है।

हमारे पड़ोसी देश चीन में भी एक अजूबे है जिसे चीन की महान दीवार के नाम से जाना जाता हैं। ये दुनिया की सबसे लम्बी दीवार है जिस कारण इसे संसार के सबसे बड़े आश्चर्यों में शामिल किया गया हैं।

आइये जानते है चीन की महान दीवार के बारे में, ताकि आप इसे देखने को और अधिक उत्सुक हो सकों।

चीन की महान दीवार क्या है (The Great Wall of China)

चीन की दीवार एक ऐसी दीवार है जिसे चीन के कई शासकों ने बाहरी हमलावरो से अपने राज्य की रक्षा के लिए बनवाया था। यह दीवार एक बहुत बड़ी या विशाल दीवार है, जो मिट्टी और पत्थर से बनाई गई है और इस दीवार को किले नुमा दीवार के रूप में बनवाया गया था।

यह दीवार इतनी बड़ी है कि इस दीवार को अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। चीन की दीवार विश्व प्रसिद्ध दीवार मानी जाती है। कहा जाता है कि इस विशाल दीवार के जैसी कोई दूसरी दीवार पूरे विश्व में नहीं है।

इसी कारण से इसे दुनिया के सात अजूबों में भी शामिल किया गया है। इस दीवार को देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटक आते रहते हैं। चीन अपनी इस दीवार के कारण काफी प्रसिद्ध है।

चीन की दीवार को बनाने में कितना समय लगा। (Time To Built Great Wall of China)

चीन की दीवार एकमात्र दुनिया के सबसे बड़ी दीवार है। इस दीवार को बनाने का कार्य पांचवी शताब्दी में ईसा पूर्व से सोलहवीं शताब्दी तक पूर्ण हुआ था। क्योंकि इस दीवार को किसी एक शासक द्वारा नहीं बनवाया गया। इस दीवार को बनवाने का कार्य विभिन्न शासकों द्वारा करवाया गया।

इसी वजह से इस दीवार को बनाने में काफी समय लग गया। चीन की दीवार की ऊंचाई हर जगह समान नहीं है, कहीं पर दीवार ऊंची है और कहीं पर नीची।

चीन की दीवार को कई टुकड़ों में बनवाया गया। लेकिन ईसा से 221 वर्ष पूर्व जब चीन किन (Qin) साम्राज्य के अंतर्गत आ गया। तब इस साम्राज्य ने सभी छोटे राज्य को एक करके एक अखंड देश के रूप में चीन की रचना की।

जो दीवारें किन साम्राज्य से पहले बनाई गई थी उन सभी दीवारों को जोड़ दिया गया और ये सभी दीवारें मिलकर चीन की उत्तरी सीमा बन गई। पांचवी शताब्दी से सोलहवीं शताब्दी तक ढेरों दीवारें बनी, जिन्हें आज चीन की दीवार के रूप में जाना जाता है।

चीन की महान दीवार क्यों बनाई गई?

चीन के पास एक देश है जिसे अब मंगोलिया के नाम से जाना जाता हैं। पहले इस देश को मंगोल के नाम से जाना जाता था।

मंगोल देश के राजा-महाराजा बार-बार चीन देश पर हमला करते थे। तथा यहाँ से लूट-पाट करके व लोगों को मारकर मंगोल चले जाते थे।

ऐसे ही हो रहे मंगोल देश के हमलों से बचने के लिए चीन के राजाओं ने एक दीवार बनाने की सोची। हर राजा के समय में इस विशाल दीवार के कार्य को सम्पन्न करने का काम होता रहा।

मंगोल के प्रसिद्ध शासक चंगेज खान (जिसने भारत देश पर भी हमले किया था) ने चीन की महान दीवार तोड़कर भी चीन पर आक्रमण किया था।

चीन की दीवार को सबसे पहले किसने बनवाया था?

चीन की महान दीवार को सबसे पहले चीन के प्रथम सम्राट “किन शी हुआंग” द्वारा बनवाया गया था। सम्राट द्वारा बनवाई गई पहली दीवार सबसे ज्यादा प्रसिद्ध दीवार हैं। लेकिन वर्तमान समय में इस दीवार के कुछ ही अब शेष बचे हैं क्योंकि यह दीवार मिट्टी और पत्थर द्वारा बनवाई गई थी।

किंग शी हुआंग इस दीवार को उत्तरी आक्रमणकारियों से रक्षा करने के लिए बनवाया था। लेकिन इसका फायदा नहीं हुआ क्योंकि इस दीवार की ऊंचाई एक समान न होने के कारण आक्रमणकारी चीन में घुस गए थे। और चीन पर हमला कर दिया था।

चीन की महान दीवार की लंबाई, ऊंचाई और चौड़ाई क्या है?

चीन की महान दीवार 6,400 किलोमीटर (10,000ली, चीनी लंबाई मापन इकाई) के क्षेत्र में फैली है। इस दीवार का विस्तार पूरब में शानहाइगुआन से पश्चिम में स्थित लोप नूर तक हैं।

इस दीवार की नीव प्रत्येक स्थान पर 25 फीट है और इसकी चौड़ाई कहीं-कहीं पर तो 10 फीट और अधिकतर हिस्सों में 20 फीट है।

इस दीवार की ऊंचाई की बात करें तो इसकी ऊंचाई एक समान नहीं है। किसी जगह पर यह दीवार 9 फुट ऊंची है तो कहीं पर 35 फुट ऊंची है।

इस दीवार के बीच में कहीं-कहीं पर मीनारें भी बनवाई गई हैं। जिनका उपयोग शत्रुओ पर नजर रखने के लिए किया जाता था।

👉 यह भी पढ़े > आमेर किले के रोचक तथ्य एवं छुपे रहस्य

चीन की दीवार को दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान क्यों कहा जाता है?

चीन की दीवार दुनिया की सबसे बड़ी दीवार है, इसका अंदाजा इसे अंतरिक्ष से देखे जाने पर ही लगाया जा सकता है। इसी कारण से चाइना की दीवार को ‘ग्रेट वॉल ऑफ चाइना’ के नाम से भी जाना जाता है और यह दुनिया के सात अजूबों में भी शामिल है।

लेकिन इस दीवार को बनवाने में तीन-चार साल नहीं बल्कि हजारों साल लग गए थे। इस दीवार को बनवाने की कल्पना चीन के पहले सम्राट की थी लेकिन वह इस कल्पना को पूरा नहीं कर सके।

उनके मरने के सैकड़ों साल बाद इस दीवार का निर्माण कार्य आरंभ कराया गया। इस दीवार का निर्माण कई शासकों द्वारा करवाया गया।

कहा जाता है कि मंगोल शासक चंगेज खान ने 1211 ईस्वी में इस दीवार को एक जगह से तोड़ कर , चीन पर हमला कर दिया था। चीन के लोग इस दीवार को ‘वान ली चैग चेग’ के नाम से जानते हैं। इस दीवार के बारे में कहा जाता है कि इस दीवार पर 5 घोड़े या 10 पैदल सैनिक एक साथ चल सकते हैं। इस दीवार को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर के रूप में भी घोषित किया गया था।

जब इस दीवार को बनवाया गया था तो इस दीवार को बनाने में 10 से 20 लाख मजदूरों ने काम किया था। लेकिन कहा जाता है कि जब दीवार को बनाया गया तो उस समय कम से कम 10 लाख मजदूरों ने जान गंवाई थी। और उन मजदूरों को इसी दीवार में दफना दिया गया था।

यही कारण है कि इस दीवार को दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान भी कहा जाता है। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है, यह तो कोई नहीं जानता। इसीलिए यह एक रहस्य ही बनकर रह गया है।

क्या चीन की दीवार पहले जैसी ही सुरक्षित है?

नहीं, चीन की दीवार अब पहले जैसी सुरक्षित नहीं रही, क्योंकि यह दीवार काफी पुरानी हो चुकी है। उस समय इस दीवार को मिट्टी और पत्थरों द्वारा बनाया गया था जो अब जर्जर होकर टूटने लगी है।

यह दीवार कई जगह से खंडित हो चुकी है। दुनिया का यह अजूबा धीरे-धीरे नष्ट होता जा रहा है।
कहा जाता है कि इस महान दीवार का 30% हिस्सा नष्ट हो चुका है।

सुनने में तो यह भी आया है कि कुछ लोगों द्वारा इस दीवार के पत्थरों को चुरा लिया गया है। इस बात में कितनी सच्चाई है, इस बारे में कहा नहीं जा सकता।

FAQ (चीन की दीवार के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

सवाल – चीन की दीवार का क्या नाम है?

जबाब – चीन की दीवार का नाम “ग्रेट वॉल ऑफ चाइना” के नाम से जाना जाता है। अधिक जानने के लिए ऊपर पोस्ट पढ़े.

सवाल – चीन की दीवार कितनी चौड़ी है?

जबाब – चीन की दीवार 10 फीट से 20 फीट तक चौड़ी है।

सवाल – चंद्रमा से चीन की दीवार दिखाई पड़ती है या नही

जबाब – कई लोग कहते है कि अंतरिक्ष और चंद्रमा से चीन की विशाल दीवार दिखाई पड़ती हैं. लेकिन इस बात में कोई सच्चाई नहीं है।

आज हमने क्या जाना?

आज हमने चीन की महान दीवार (The Great Wall of China) के बारे में जानकारी ली। हमने जाना कि चीन की महान दीवार क्यों बनाई गई तथा इसकी लम्बाई, चौड़ाई आदि कितनी है। हम आशा करते है आपको यह पोस्ट बहुत पसंद आई होगी।

👉 यह भी पढ़े

Leave a Comment