विक्स वेपोरब के 6 चमत्कारिक फायदे एवं नुकसान | Vicks Vaporub in Hindi

विक्स वेपोरब क्या है (Vicks Vaporub in Hindi) विक्स वेपोरब के फायदे, नुकसान, उपयोग (Vicks Vaporub Uses, Benefits, side effects, Fayde in Hindi)

vicks-vaporub-in-hindi-uses-benefits
विक्स वेपोरब के फायदे – Vicks VapoRub in Hindi

चाहे सर्दी का मौसम हो या फिर गर्मियों का जुकाम, सिर दर्द जैसी समस्या होना बड़ी की आम बात है। हम में से कई लोग जुकाम या खाँसी होने पर डॉक्टर के पास चले जाते है और बहुत होते है जो इन बिमारियों को घर पर ही दूर कर लेते है। यदि आप भी स्वास्थ्य से सम्बन्धित किसी छोटी समस्या का इलाज घर पर ही करते है तो आपने विक्स वेपोरब का नाम अवश्य ही सुना होगा। आज हम बात करने वाले है विक्स वेपोरब के फायदे एवं इसके उपयोगो के बारे में –

विक्स वेपोरब क्या है? (Vicks Vaporub in Hindi)

विक्स वेपोरब एक प्रकार का मरहम है जिसे कई बिमारियों को ठीक करने में उपयोग किया जाता है। यह विक्स ब्रांड के अंतर्गत कार्य करता है जिस पर प्रोक्टर & गैम्बल नामक कंपनी का मालिकाना हक़ है। इस मरहम का उपयोग 3 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को नहीं करना चाहिए।

वैज्ञानिको के अनुसार विक्स में मौजूद कपूर एवं पोदीना आदि लगभग 2 साल तक के बच्चों को स्वास लेने में परेशानी उत्पन्न कर सकता है। व्यस्क लोग विक्स वेपोरब का इस्तेमाल निर्देश अनुसार बिना किसी चिंता के कर सकते है।

विक्स ब्रांड का इतिहास (History of Vicks)

अगर बात करे कंपनी के इतिहास की तो इसकी शुरुआत 1905 में रिचर्ड-विक्स इंक. के नाम से पहला वेपोरब बेचने के साथ अमेरिका के ग्रीनस्बोरो में की गयी थी। सन 1985 में यह कंपनी अमेरिका की ही प्रसिद्ध कंपनी प्रोक्टर & गैम्बल (P&G) को बेच दी गयी जिसने इसका नाम रिचर्ड-विक्स से बदलकर सिर्फ विक्स कर दिया गया।

विक्स वेपोरब में उपयोग की गयी सामग्री (Ingridents)

हम हिन्दुस्तानियों में एक बात बड़ी ख़ास है कि हम अधिकतर उत्पादों को इस्तेमाल करने से पहले यह जानने के लिए उत्सुक रहते है कि वह बना कैसा है। अगर बात करे विक्स वेपोरब की तो यह कई सामग्रियों का उपयोग किया गया है आइये डालते है विक्स वेपोरब में इस्तेमाल होने वाले उत्पादों पर एक नजर

अवयव अवयवो का अंग्रेजी नाम
अजवाइन के फूलThymol
पुदीना के फूल Menthol
कपूर Camphor
निलगिरी का तेल Eucalyptol
तारपीन का तेल Turpentine oil
जायफल तेल Nutmeg Oil

इन अवयवो के आलावा विक्स वेपोरब को बनाने में मरहम आधार (Ointment base q.s) भी डाला जाता है जो इसको बहुत दिनों तक स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता है।

विक्स वेपोरब के उपयोग (Uses of Vicks Vaporub in Hindi)

विक्स वेपोरब एक बहुत ही नामी उत्पाद बन गया है जिस कारण भारत तथा संसार के अन्य देशों में इसका बहुत ही उपयोग किया जाता है। आइये जानते है कुछ महत्वपूर्ण विक्स वेपोरब के उपयोग के बारे में –

1. जुकाम में

हम सभी जानते है कि विक्स वेपोरब जुकाम जैसी समस्या के लिए एक बहुत ही कारगर दवाई है। यदि आप इसे लगाने का सही तरीका जानते है तो आप भयंकर से भयंकर जुकाम से 2 या 3 दिन में आराम पा सकते है। रात को सोते हुए विक्स वेपोरब को अपनी छाती एवं गले पर अच्छे से लगाये एवं कपड़ा ओड़ कर सो जाए। ऐसा 2-3 दिनों तक करे आपको बहुत ही अधिक आराम महसूस होगा।

2. सिर दर्द से तुरंत राहत

सिर दर्द इतनी आम समस्या है कि दुनिया में ऐसा कोई भी इन्सान नहीं होगा जिसे सिर में दर्द की समस्या ना हुई हो। आप सिर में दर्द होने की स्तिथि में थोड़ा सा विक्स वेपोरब लेकर अपने माथे पर भली प्रकार से मल ले। ऐसा करने से आपको कुछ ही देर में आराम महसूस होना शुरू हो जाएगा।

3. फटी एड़ी की समस्या में

हम से कई लोग होंगे जिन्हें एड़ी फटने की समस्या होती है खासकर महिलायों में यह अधिकतर दिखाई देती है क्योंकि उनकी त्वचा पुरुषों के मुकाबले कोमल होती है। इस समस्या से पूरी तरह जल्दी मुक्ति पाने के लिए आपको विक्स वेपोरब को अच्छी तरह से अपनी एड़ीयो पर लगाना है।

जिस से कि आपके एड़ीयों पर लगी विक्स हट न जाये आप मौजे पहन लीजिये। ऐसा आप रात को सोते हुए या दिन में भी किसी समय कर सकती है। बस आपको ध्यान रखना कि पैर हल्के गर्म पानी से ही धोये, ऐसा करने से परिणाम जल्दी दिखाई देंगे।

4. नाखूनों के फंगस में

कई बार किसी बजह से हमारे नाखूनों पर फंगस लग जाता है मतलब नाखून खराब होने लगते है सफ़ेद पड़ कर टूटने लगते है। नाखूनों का फंगस कई कारणों से हो सकता हैं जैसे – मिट्टी में मौजूद किसी बैक्टीरिया से, कपड़े धोने वाले डिटर्जेंट से तथा केमिकल आदि से।

यदि आपके नाखूनों पर किन्ही कारणों से फंगस हो गया है तब आप विक्स को रात को अपने पैरों या हाथों के नाखूनों पर लगाये एवं पैरों में मौजे तथा हाथ में दस्ताने पहनकर सो जाये। सुबह उठकर गर्म पानी से नाखूनों को ठीक प्रकार से धो लीजिये। कुछ दिन इस प्रक्रिया को अपनाने के बाद आप पाएंगे कि नाखून का फंगस समाप्त होने लगा है।

5. हल्के दर्द में

यदि आपको शरीर के किस्सी हिस्से में दर्द है तथा आपके पास उस समय दर्द का मरहम नहीं है तो आप आपने घर में रखी विक्स काम में ले सकते है। जहाँ भी आपको दर्द या खिचाब महसूस हो रहा है आपको कुछ देर तक वहाँ विक्स की अच्छे से मालिश करनी है। अच्छे से विक्स की मालिश करने के बाद आराम करे तथा विक्स को अपना काम करने दे।

👉 क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी > विक्स की भाप लेने के 5 आश्चर्यजनक फायदे

विक्स वेपोरब के फायदे (Benefits of Vicks VapoRub in Hindi)

जैसे कि हमने जाना कि विक्स वेपोरब के कई उपयोग है इसलिए यह भी निश्चित है कि इसके कई फायदे है। आइये डालते है एक नजर विक्स के फायदों के बारे में –

  1. विक्स का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह चीज तो एक है लेकिन काम कई समस्याओं में आती है तथा इसे कही पर भी अपने साथ रखना बहुत ही आसान है।
  2. यदि आपको नाक जुकाम के कारण पूरी तरह से बंद हो रहा हा तो ऐसी स्तिथि में आप विक्स वेपोरब को अपनी छाती, गले एवं माथे पर लगा सकते है जिस से आपको तुरतं आराम मिलेगा।
  3. छाती पर विक्स लगाने से ना केवल जुकाम में बल्कि खाँसी में विक्स के फायदे मिलते है।
  4. चेहरे पर पिम्पल्स की समस्या को कम करने में भी विक्स का लाभ लिया जा सकता है।
  5. चोट लग जाने एवं घाव से खून आने पर आप विक्स लगा सकते है। ऐसा करने से खून रोकने में मदद मिलती है।
  6. यदि धूप से आपकी त्वचा शुष्क हो जाती है तो आप विक्स लगाकर धूप में जाए। इससे से आपकी त्वचा महफूज रहेगी तथा सनबर्न नहीं होगा।

विक्स वेपोरब के नुकसान (Side Effects of Vicks Vaporub in Hindi)

ऐसा बहुत ही कम देखा हो गया है कि जिस चीज से हमे लाभ मिलता हो उससे कोई नुकसान ना हो। खाना हमारे लिए फायदेमंद होता तो अधिक मात्रा में खाना हमारे लिए नुकसानदायक होता है ठीक ऐसे ही दवाई हमे बीमारियों से बचाती है तो दवाई हमे कमजोर भी करती है जिस बजह से कई नयी बीमारी जन्म ले लेती है। इसी प्रकार विक्स वेपोरब के फायदे के साथ कई नुकसान भी है जो इस प्रकार है –

  • तीन वर्ष से बच्चों पर विक्स का इस्तेमाल न करे। विक्स में कपूर एवं पुदीना मिला होता है एवं कुछ अन्य अवयव भी मिले रहते है जो बच्चों की स्वसन क्रिया में अवरोध पैदा कर सकते है। इससे छोटे बच्चो को कोई बड़ा नुकसान तो नहीं होता लेकिन इसका इस्तेमाल ना करना ही बेहतर है।
  • कुछ लोगों को जब जुकाम की समस्या होती है तो वे विक्स वेपोरब को सीधे अपनी नाक के अन्दर लगा लेते है एवं सो जाते है। ऐसा कभी नहीं करने चाहिए इसलिए हमने कही भी विक्स को नाक के अन्दर या पास में लगाने की सलाह नही दी है। विक्स को नाक में लगाने से कपूर आदि अवयव पूरी रात स्वास के साथ शरीर के अन्दर जाते रहेंगे जो ठीक नहीं है।
  • कई बार हम सिर दर्द की समस्या में पुरे माथे पर आँखों के पास तक विक्स को लगा लेते है। ऐसा करने से ठण्ड के मौसम में तो कोई दिक्कत नहीं होती लेकिन गर्मियों में विक्स पसीने के साथ आँखों में जा सकती है जिस कारण आँखों में जलन हो सकती है। इसलिए आँखों के अधिक पास तक किसी भी मरहम आदि का इस्तेमाल न करे।
  • यदि आप विक्स की भाप ले रहे है तो कभी भी आँखों को खुला न रखे। विक्स में मौजूद अवयव आपकी आँखों में जलन उत्पन्न कर सकते है।

👉 क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी > शीघ्रपतन (नामर्दानगी) का जबरदस्त आयुर्वेदिक ईलाज

ध्यान देने योग्य बातें

कई लोग विक्स का उपयोग करते है फिर भी वे कुछ ऐसी गलतियाँ करते है जो उनके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है। नीचे दी गयी बातो को ध्यान से पढ़े एवं अमल में लाये

  • विक्स को कभी भी खाना नहीं चाहिए! यह सिर्फ त्वचा पर लगाने के लिए इस्तेमाल की जाती है।
  • 3 वर्ष से कम उम्र के बच्चों पर विक्स वेपोरब का इस्तेमाल न करे।
  • विक्स को हमेशा आँखों से दूर रखे यह आपको आँखों में जलन उत्पन्न कर सकती है।

विक्स की गोली के फायदे (Vicks Ki Goli Khane Ke Fayde)

जैसे विक्स का लगाने का मरहम विक्स वेपोरब के नाम से आत है उसी प्रकार विक्स की खाने की गोली आती है जिसे विक्स गोली के नाम से सभी जानते है। इस गोली को खाने के कुछ फायदे है जो इस प्रकार है –

  • गले में खराश की समस्या में आराम
  • सामान्य खाँसी में लाभदायक
  • बंद नाक में राहत देती है।
  • खाने में स्वादिष्ठ लगती है।

FAQ (विक्स के बारे में सवाल जबाब)

सवाल – विक्स वेपोरब क्या काम करता है?

जबाब – विक्स वेपोरब खांसी में, जुकाम में, सिर दर्द में, शरीर में दर्द आदि समस्याओं में राहत पहुँचाने के काम आता है।

सवाल – विक्स वेपोरब कितने का आता है?

जबाब – 25 ML के वेपोरब को आप अपने आस-पास की दुकान से 100 रूपये से भी कम में खरीद सकते है।

सवाल – विक्स को कैसे लगाएं?

जबाब – विक्स को आप अपनी ऊँगली से सीधे अपनी त्वचा पर लगा सकते है बस ध्यान रहे आँखों के पास इसे ना लगाये।

आज हमने क्या जाना?

आज हमने Vicks Vaporub in Hindi के इस लेख में विक्स वेपोरब के फायदे (Vicks Vaporub Benefits in Hindi), विक्स वेपोरब के नुकसान तथा विक्स वेपोरब के उपयोग आदि के बारे में जाना। उम्मीद करते है कि स्वास्थ्य से जुड़ा यह लेख आपको अवश्य पसंद आया होगा। इस लेख से सम्बन्धित किसी भी प्रश्न के लिए कमेंट करना ना भूले।

अन्य पोस्ट पढ़े

Leave a Comment