आगरा के खूबसूरत 11 पर्यटन स्थल | Agra Tourist Places in Hindi

आगरा में घूमने की जगह (Agra Tourist Places in Hindi) आगराकब जाए, कैसे घूमे, क्या प्रसिद्ध है (When to Visit Agra, Time, Agra Tourist VisitingPlaces in Hindi)

agra-tourist-places-in-hindi-ghumne-ki-jagah
आगरा में घुमने की जगह – Agra Tourist Places in Hindi

भारत में रह रहा शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसने आगरा का नाम ना सुना हो। हो सकता है किसी ने आगरा का नाम ना भी सुना हो लेकिन ताजमहल को तो सभी व्यक्ति जानते ही हैं

ताजमहल की खूबसूरती की चर्चा ना केवल हमारे देश में बल्कि पूरे संसार में होती है। आगरा के ताजमहल को विश्व के सात आश्चर्य में शामिल किया जाता है। हम सभी इस आश्चर्य ताजमहल को तो जानते ही हैं लेकिन इसके अलावा भी आगरा में बहुत से पर्यटन स्थल है जो देखने में बेहद ही आकर्षक है।

आज हम ताजमहल के साथ-साथ आगरा के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में भी बात करने वाले हैं जिन्हें देखना आपके लिए बिल्कुल नया एवं सुखद अनुभव होगा। यदि आप आगरा जाते हैं तो ताजमहल देखने के अलावा इन पर्यटन स्थलों को भी देखना ना भूलें।

आइए जानते हैं आगरा के प्रमुख पर्यटन स्थल या आगरा में घुमने की जगह (Agra me Ghumne Ki Jagah) के बारे में –

आगरा का संक्षिप्त इतिहास (Brief History of Agra)

वैसे तो आगरा एक बहुत पुराना शहर है लेकिन 15 वी शताब्दी से पहले के के अधिक साक्ष्य मौजूद नहीं है। कहा जाता है कि सिकंदर लोदी के पहले यह सिर्फ एक गांव था क्योंकि 12 वीं शताब्दी के आसपास महमूद गजनवी ने यहां पर स्थित किलो को नष्ट कर दिया था।

आगरा का जो बाद का इतिहास है वह सिकंदर लोदी के समय से शुरू होता है। लिखे हुए इतिहास के अनुसार आगरा की स्थापना सिकंदर लोदी ने 1504 ईसवी में की थी। सिकंदर लोदी के बाद अकबर ने आगरा पर बहुत ध्यान दिया तथा आगरा को एक उन्नत शहर बनाने में सबसे ज्यादा भूमिका निभाई। शाहजहां ने भी आगरा में कई किलो का निर्माण कराया जिनमें से एक ताजमहल भी है।

आगरा के बारे में संक्षेप में जानकारी (Brief Information)

आगरा यमुना नदी के तट पर बसा हुआ एक खूबसूरत शहर है यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है। अगर आगरा की जनसंख्या की बात करें तो यह उत्तर प्रदेश का चौथा सबसे बड़ा शहर है। आगरा में लगभग 20 लाख लोग रहते हैं जिनमें 80 परसेंट हिंदू तथा 15 परसेंट मुस्लिम एवं अन्य धर्म है।

पर्यटन स्थल आगरा
राज्य उत्तर प्रदेश
स्थापना वर्ष सन 1504
अधिकारिक भाषा हिंदी
क्षेत्रफल 121 वर्ग किमी०
जनसँख्या लगभग 20 लाख
प्रमुख धर्म हिन्दू

आगरा में सबसे ज्यादा हिंदी भाषा बोली जाती है तथा उर्दू भाषा भी बहुत से लोगों द्वारा बोली जाती है। यहां पर बाहर से टूरिस्ट बहुत आते हैं इसलिए यहां के लोग अंग्रेजी भी काफी अच्छी समझते हैं।

👉 यह भी पढ़े > बॉलीवुड की पसंदीदा स्विट्ज़रलैंड में घुमने की जगह

आगरा के पर्यटन स्थलों की सूची (List of Agra Tourist Places in Hindi)

आगरा में बहुत से पर्यटन स्थल है इसी कारण दुनियाभर से लोग इस शहर में आते हैं। आइए जानते हैं आगरा के कुछ बेहद ही आकर्षक पर्यटन स्थलों के बारे में –

1. ताजमहल (Tajmahal)

आगरा की बात हो रही हो तथा ताजमहल की बात ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। यह हम सभी जानते हैं कि ताजमहल को आगरा की वजह से नहीं, बल्कि आगरा को ताजमहल की वजह से जाना जाता है।

यदि आप हमारे देश के बाहर किसी से आगरा पूछेंगे तो शायद लोग इतना ना बता पाए, लेकिन यदि आप ताजमहल के बारे में जिक्र करेंगे तो वह अवश्य ही बता देंगे। ताजमहल एक बहुत ही बेहद खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है।

ताजमहल को मुगल राजा शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनाया था यही कारण है कि ताजमहल को प्यार की निशानी के रूप में भी जाना जाता है। यह महल आगरा में यमुना नदी के किनारे पर स्थित है तथा दुनिया के सात आश्चर्य में शामिल है।

ताजमहल का निर्माण 17वी शताब्दी में किया गया था लेकिन आप आज भी यह पाएंगे कि इसकी खूबसूरती पहले की ही तरह है। ताजमहल की बनावट है ही ऐसी कि यह किसी का भी मन मोहित कर सकती हैं।

खुलने का समय – सुबह 7 से शाम 7 बजे तक (शुक्रवार अवकाश)

घुमने में लगने वाला समय – लघभग 2 घंटे

प्रवेश शुल्क (Entry Fees) –

  • भारतीयों के लिए 50 रूपये
  • विदेशियों के लिए – 1100 से 1200 रूपये

2. फतेहपुर सीकरी (Fatehpuri Sikari)

पर्यटक आते तो आगरा ताजमहल देखने हैं लेकिन उनकी लिस्ट में फतेहपुर सीकरी भी जाना शामिल होता है। फतेहपुर सीकरी आगरा से 40 किलोमीटर बसा आगरा जिले का ही एक शहर है यहां पर हर साल बहुत ही तादाद में पर्यटक आते हैं।

फतेहपुर सीकरी को 1571 ईस्वी में मुगल सम्राट अकबर द्वारा बसाया गया था। इस शहर को लाल बलुआ पत्थरों का शहर भी कहा जाता है यहां पर यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज के अंतर्गत कई सारे महल आते हैं।

यदि आप फतेहपुर सीकरी आने का प्लान कर रहे हैं तो यहां पर जरूर आइए क्योंकि इस खूबसूरत शहर में आप जोधा बाई महल, जामा मस्जिद, बुलंद दरवाजा, सलीम चिश्ती का मकबरा तथा कई अन्य आकर्षक टूरिस्ट प्लेस भी देख सकते हैं।

खुलने का समय – सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक (शुक्रवार अवकाश)

प्रवेश शुल्क (Entry Fees) –

  • भारतियों के लिए 10 रूपये
  • विदेशियों के लिए 250 रूपये

3. आगरा फोर्ट (Agra Fort)

यदि हमारे सामने कोई भी लालकिला शब्द कहता है तो हमारे दिमाग में दिल्ली के लाल किले का नाम ही आता है। लेकिन दिल्ली के लाल किले के अलावा भी आगरा में एक लाल किला है तथा यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल है।

ताजमहल से 3 किलोमीटर दूर स्थित यह किला लाल बलुआ पत्थरों से बना है जो दिखने में बेहद ही खूबसूरत है। इस किले का निर्माण यमुना नदी के किनारे सम्राट अकबर द्वारा 1565 ईस्वी में कराया गया था।

अगर आप का ताजमहल देखने का प्लान है तो आगरा का लाल किला देखना भी ना भूले। यहां आकर भी आपको बहुत सुखद अनुभव होंगे तथा आप दिल्ली के लाल किले के अलावा भी एक और लालकिला जिंदगी भर याद रखेंगे।

खुलने का समय – सुबह 6 से शाम 6 बजे तक

प्रवेश शुल्क (Entry Fees) –

  • ·40 रूपये भारतियों के लिए
  • 550 रूपये विदेशियों के लिए

4. इतिमाद-उद-दौला का महल (Itmad-ud-Daulah’s Tomb)

इतिमाद-उद-दौला के मकबरे को बेबी ताजमहल के नाम से भी जाना जाता है। इस मकबरे का निर्माण मुगल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां ने अपने पिता मीर घ्यास बेग के लिए बनवाया था।

मीर घ्यास बेग, शाहजहां के दरबार में एक मंत्री थे जिन्हें बाद में इतिमाद-उद-दौला के नाम से जाना गया। इस मकबरे को बनाने में ताजमहल की कॉपी की गई है इसलिए यह ताजमहल की ही तरह है। यह indo-islamic वास्तुकला से बना है तथा इसमें ताजमहल की ही तरह धनुषाकार प्रवेश तथा कई टावर है।

खुलने का समय –

सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक

प्रवेश शुल्क –
भारतीयों के लिए ₹20 तथा विदेशियों के लिए ₹210

5. अंगूरी बाग (Anguri Bagh)

यदि आप आगरा जाने की योजना बना रहे हैं तो अपने लिस्ट में अंगूरी बाग को भी शामिल करिए। अंगूरी बाग का निर्माण मुगल सम्राट शाहजहां ने 1607 ईसवी में कराया था। राजा ने यह बाग अपनी रानियों के आराम तथा स्नान के लिए बनवाया था।

अंगूरी बाग में एक शाही स्नान ग्रह तथा कई कमरे हैं जिनके सामने एक विशाल आँगन है। यहां पर आपको एक सुंदर वाटिका भी देखने को मिलती है इस वाटिका या बगीचे के नाम से ही इसे अंगूरी बाग के नाम से जाना जाता है। इस जगह को सफेद संगमरमर से बनाया गया है जो देखने में बहुत आकर्षक लगते हैं।

घूमने में लगने वाला समय – 1 से 2 घंटा


प्रवेश शुल्क –
भारतीयों के लिए ₹40 विदेशियों के लिए ₹510

👉 यह भी पढ़े > हनीमून मनाने के लिए नैनीताल की खूबसूरत जगह

6. अकबर का मकबरा (Akbar’s Tomb)

अकबर का मकबरा के नाम से मशहूर मकबरे का निर्माण अकबर ने ही शुरू करवाया था लेकिन अपने जीते जी वह इसका निर्माण पूरा न कर सके। अकबर की इच्छा थी कि उसकी मृत्यु के बाद उसे यहीं पर दफन किया जाए इसलिए अकबर की मृत्यु के बाद उसके पुत्र जहांगीर ने सन 1613 ईसवी में इस मकबरे को पूरा कराया।

अकबर का मकबरा एक बेहद ही बेहतरीन कला का नमूना है इसे लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया है तथा इसमें बेजोड़ खूबसूरत संगमरमर के खूबसूरत डिजाइन बने हुए हैं। अकबर का मकबरा मथुरा रोड पर नेशनल हाईवे 2 पर आगरा से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

खुलने का समय –

सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक (शुक्रवार अवकाश)

प्रवेश शुल्क

  • 15 से ₹20 भारतियों के लिए
  • विदेशियों के लिए 120 रूपये

7. बुलंद दरवाजा

हम आगरा जा रहे हो तथा आगरा से करीब 30 किलोमीटर दूर फतेहपुर सीकरी में स्थित बुलंद दरवाजा देखने की बात ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। बुलंद दरवाजा का निर्माण अकबर ने 17 वी शताब्दी के शुरू में कराया था।

लाल बलुआ पत्थरों से निर्मित यह विशाल दरवाजा पूरे देश में दुनिया में बहुत प्रसिद्ध है इसे इसकी अनोखी वास्तुकला के लिए जाना जाता है। बुलंद दरवाजे को देखने के लिए देश भर से पर्यटक आते हैं तथा इसकी बेहद रोचक शैली व विशाल भव्यता को देखकर आश्चर्यचकित हो जाते हैं।

खुलने का समय –

सुबह 8:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक

प्रवेश शुल्क –

  • भारतीयों के लिए 10 से ₹20
  • विदेशियों के लिए 700 से ₹800

8. मेहताब बाग (Mehtab Bagh)

मेहताब बाग यमुना नदी के बाएं तट पर बना एक खूबसूरत बगीचा है जो ताजमहल की उल्टी दिशा में स्थित है। यह खूबसूरत बाग़ करीब 25 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है तथा इसका निर्माण सन 1631 से 1635 ईसवी के मध्य में करवाया गया था।

इस बाग़ की सबसे बड़ी सुंदरता यह है कि इसमें एक अष्टभुजा वाला तालाब है जिसने देखने पर आपको ताजमहल का प्रतिबिंब बनता हुआ दिखाई देता है। इस दृश्य को सुबह में जल्दी तथा शाम में देखना बहुत ही सुखद अनुभव देता है।

जो भी व्यक्ति ताजमहल घूमने आते हैं तथा उन्हें मेहताब बाग के बारे में जानकारी होती है तो वह इस बात की सुंदरता को निहारने के लिए अवश्य आते हैं।

मेहताब बाग खुलने का समय –

सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक

प्रवेश शुल्क –

भारतीयों के लिए ₹30 तथा विदेशी पर्यटकों के लिए ₹200

9. जामा मस्जिद (Jama Masjid)

आगरा की यह जामा मस्जिद बहुत प्रसिद्ध है इसे जुम्मा मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है। इस मस्जिद का निर्माण शाहजहां के द्वारा सन 1648 में कराया गया था जामा मस्जिद शाहजहां की बेटी जहांआरा बेगम को समर्पित है।

लाल बलुआ पत्थरों तथा सफेद मार्बल से बनी यह मस्जिद मुगल आर्किटेक्चर का एक विशेष नमूना है इस मस्जिद में आपको फव्वारे देखने को मिलते हैं जो इसकी शोभा बहुत अधिक बढ़ाते हैं। आपको यहां आकर दिल्ली की जामा मस्जिद जैसा ही अनुभव होगा।

जामा मस्जिद खुलने का समय –

  • सुबह 7:00 से दोपहर 12:00 बजे तक
  • दोपहर 1:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक

प्रवेश शुल्क – मुफ्त

10. ताज संग्रहालय (Taj Museum)

ताज संग्रहालय या ताज म्यूजियम देखने के लिए एक बहुत ही बेहतरीन जगह है। इसका निर्माण 1982 में ताजमहल के क्षेत्र के अंदर ही किया गया था इस महल में महाराजाओं एवं महा रानियों के कपड़ों के चित्र लगे हैं।

ताज संग्रहालय में जाने पर आपको कई मुगल काल की चीजें देखने को मिलेगी जिससे आपको आभास होता है कि उस समय पर लोग कैसे कपड़े पहनते थे तथा उनका पहनावा कैसा हुआ करता था।

म्यूजियम खुलने का समय – सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक

प्रवेश शुल्क –

भारतीयों के लिए ₹20 तथा विदेशियों के लिए ₹750

11. जोधा बाई का रोजा (Jodha Bai Ka Rauza)

आप और मैं सभी जोधाबाई के बारे में तो जानते ही होंगे जोधा बाई अकबर की सबसे पसंदीदा रानियों में से एक थी। अकबर ने अपनी प्रमुख रानी जोधाबाई के लिए जोधाबाई का रोजा का या जोधा का रोजा का निर्माण कराया था।

जोधा का रोजा देखने में बहुत ही सुंदर लगता है इसका निर्माण लाल बलुआ पत्थरों से हुआ है तथा इसकी वास्तुशिल्प डिजाइन इसे अन्य महलों से अलग भी बनाती है। किसी महारानी के लिए बना ऐसा महल देखना बहुत ही सुखद अनुभव है।

खुलने का समय – सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

प्रवेश शुल्क –

  • भारतियों के लिए लगभग ₹40
  • विदेशियों के लिए 550 रूपये

ध्यान देने योग्य – अधिकतर आगरा के पर्यटन स्थल शुक्रवार (Friday) के दिन बंद रहते हैं। इसलिए इस दिन पूरी जानकारी लेकर यहाँ आए। ताजमल भी शुक्रवार के दिन बंद रहता हैं।

👉 यह भी पढ़े > इन प्यारी जगहों की बजह से रानीखेत को कहते है छोटा स्विट्ज़रलैंड

आगरा में घूमने की जगह (Other Tourist Places of Agra)

आगरा में ताजमहल, हुमायूँ का मकबरा आदि घुमने वाली जगह के आलावा भी कई अन्य टूरिस्ट प्लेस हैं। जो इस प्रकार है –

पर्यटन स्थल स्थान
चीनी का रौज़ाइतिमाद-उद-दौला के मकबरे से 1 किमी उत्तर में
जहाँगीर महलरकाबगंज, किला, आगरा, उत्तर प्रदेश 282003
ताज नेचर वॉकताज ईस्ट गेट रोड, ताज का ईस्ट गेट, पकटोला, ताजगंज, आगरा, उत्तर प्रदेश 282001
सिकंदरा किलाअकबर महान क्षेत्र का मकबरा, सिकंदरा, आगरा,
मोती मस्जिदराज्य राजमार्ग 62 आगरा किला, रकाबगंज, आगरा,

आगरा के प्रसिद्ध मंदिर (Famous Temple of Agra)

आगरा में ना केवल आपको पर्यटन स्थल बल्कि आपको यहाँ मंदिर भी देखने चाहिए। आगरा के प्रसिद्ध मंदिर आपको शांति देंगे व आपका मन भी मोह लेंगे –

मंदिर/गुरुद्वारा स्थान
श्री मन:कामेश्वर मंदिरदरेसी रोड, रावतपारा, शेब बाजार, मंटोला, आगरा, यूपी
बालकेश्वर मंदिरबालकेश्वर घाट वासन, कैलाश नगर, रजवारा, कमला नगर, आगरा, यूपी
समाध स्वामीजी महाराज/स्वामी बागस्वामी बाग, पोइया घाट रोड, स्वामीबाग, दयालबाग, आगरा, यूपी
गुरुद्वारा गुरु का तालचेन्नई – दिल्ली हाईवे, महर्षि पुरम कॉलोनी, आगरा, उत्तर प्रदेश
राजेश्वर मंदिरराजा कायरा, शमसाबाद रोड, अनंतपुरम, इंद्रपुरम, कावेरी विहार फेज II, शमसाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश

आगरा कैसे पहुंचे? (How to reach Agra)

क्योंकि आपने आगरा के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के बारे में जान लिया है तो आपकी आगरा जाने की योजना पक्की हो ही गई होगी। तो आइए जानते हैं आप आगरा किन तरीकों से आसानी से पहुंच सकते हैं।

1. सड़क मार्ग द्वारा

आगरा में सड़क मार्गो से पहुंचना बहुत ही आसान हो गया है यह शहर राष्ट्रीय राजमार्ग 2 राष्ट्रीय राजमार्ग 3 तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 11 से पूरे देश से जुड़ा है। आपको आगरा के लिए उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों से बसे भी मिल जाएगी।

दिल्ली से अभी आगरा आने के लिए सरकारी तथा डीलक्स बसें मौजूद है। आप चाहे तो नोएडा एक्सप्रेसवे के सहारे बहुत जल्दी आगरा पहुंच सकते हैं। नई सड़कों के निर्माण से देश की राजधानी नई दिल्ली से भी आगरा की दूरी मात्र 2 घंटे हो गई हैं।

2. रेल मार्ग से

रेल के द्वारा भी आगरा आना बहुत ही आसान हो सकता है। आगरा शहर में 7 रेलवे स्टेशन है जहां पर देश के कई शहरों से ट्रेनें आती है आप दिल्ली से भी आगरा के लिए ट्रेन ले सकते हैं। यहां पर आप आगरा कैंट रेलवे स्टेशन राजा की मंडी तथा आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर आ सकते हैं।

3. वायु मार्ग द्वारा

यदि आप हवाई जहाज के सहारे आगरा आने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप सीधे यहां पर आगरा के अपने हवाई अड्डे खेरिया हवाई अड्डा पर उतर सकते हैं जो शहर से चार से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

आप चाहे तो फ्लाइट से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी उतर सकते हैं वहां से आप कैब बुक करके मात्र 3 घंटे में आगरा पहुंच सकते हैं।

👉 यह भी पढ़े > उत्तर प्रदेश की यह जगह सभी को देखनी ही चाहिए

आगरा घूमने का सबसे अच्छा समय (Best Time to Visit Agra)

वैसे तो आगरा आप किसी भी मौसम में घूम सकते हैं लेकिन अक्टूबर से मार्च तक का समय सबसे बेहतरीन रहता है

अप्रैल के बाद यहां पर गर्मी शुरू हो जाती है तथा सितंबर तक काफी गर्मी होती है जिस कारण उस समय घूमना आपके लिए इतना अधिक आनंदित नहीं हो सकता

FAQ (आगरा में घूमने की जगह के बारें में सवाल-जबाब)

सवाल – ताजमहल किस दिन बंद रहता है?

उत्तर – ताजमहल शक्रवार (Friday) के दिन बंद रहता हैं।

सवाल – आगरा में क्या प्रसिद्ध हैं?

जबाब – आगरा में ताजमहल के आलावा पेठा, पराठा दालमोठ अदि प्रसिद्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए ऊपर पोस्ट पढ़े।

सवाल – आगरा टूर के लिए कितने दिन चाहिए?

जबाब – आगरा धुमने के लिए आपको कम से कम 3 दिन तो चाहिए ही।

आज हमने क्या जाना?

इस लेख में हमने आगरा के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची (List of Agra Tourist Places in Hindi) के बारे में जाना। यहां पर हमने ताजमहल बुलंद दरवाजा फतेहपुर सिकरी अंगूरी बाग तथा कई अन्य आगरा में घूमने की जगह के बारे में जानकारी प्राप्त की।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको आगरा के टूरिस्ट प्लेस (Agra Tourist Places in Hindi) के बारे में लिखी यह पोस्ट बेहद पसंद आई होगी। हमे आगरा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के बारें में अपने सुझाव कमेंट में बताना ना भूलें पोस्ट पढ़ने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।

👇अन्य पोस्ट पढ़े

Leave a Comment