सर्दियों में घूमने के लिए 7 खूबसूरत प्रदेश व जगह | Best Winter Destinations in India in Hindi

सर्दियों में घूमने के लिए पर्यटन स्थल (Places to Visit in Winter in India, best honeymoon places in winter) सर्दियों में घूमने की जगह (Best Winter Destinations in India)

best-places-winter-destination -in-india-hindi
Best Winter Places or destinations in Hindi

वैसे तो पर्यटक पूरे साल ही कहीं ना कहीं घूम सकते हैं। लेकिन बरसात और गर्मी के मौसम में घूमने में ज्यादा आनंद नहीं आता है। फिर भी हर मौसम की अपनी एक विशेषता होती है। भारत में ठंड नवंबर से आरंभ होकर फरवरी तक रहती है। इस मौसम में सुबह की धुंधली सूरज की किरणें सभी के मन को आकर्षित करती हैं।

सर्दियों के मौसम में यदि आप पहाड़ों का पर्यटन करते हैं तो वहा आपको चारों ओर बर्फ ही बर्फ दिखाई देगा। बर्फ से ढकी चट्टाने आपके मन को रोमांचित कर देगी। बर्फ में आप स्केटिंग का आनंद भी ले सकते हैं। इसके अलावा रेगिस्तानी क्षेत्रों में भी सर्दियों में भ्रमण करना बहुत ही अच्छा होता है।

आइए आगे हम आपको कुछ ऐसी जगहों पर बारे में बताते हैं जहां घूमने जाने से आपका मन आनंदित हो उठेगा।

सर्दियों में घूमने की जगह (Best Winter Destinations in India)

इंडिया बहतु खूबसूरत देश हैं तथा सर्दियों में तो यहाँ की जगहों की खूबसूरती देखते ही बनती हैं। आइये जानते है भारत में सर्दियों में घूमने की जगहों के बारे में –

1. राजस्थान (Rajasthan)

राजस्थान एक ऐसी जगह है, जहां आप गर्मी में जाना बिल्कुल भी पसंद नहीं करेंगे, क्योंकि वहां पर ग्रीष्म ऋतु में बहुत अधिक गर्मी होती है।

राजस्थानी एक ऐसा राज्य है, जो अपने प्राचीन इमारतों और महलों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां की संस्कृति में इतिहास की अलग ही छाप देखने को मिलती है। राजस्थान विदेशी पर्यटकों के लिए, सर्दियों के मौसम में एक विशेष पर्यटन स्थल माना जाता है।

हर साल यहां पर विदेशी पर्यटक पर्यटन के लिए आते हैं। सर्दियों के मौसम में यहां का पर्यटन करना काफी आनंददायक होता है। क्योंकि राजस्थान की जलवायु गर्म होने के कारण, यहां पर और राज्यों के मुकाबले सर्दी कम होती है।

राजस्थान में काफी सारे किले हैं, जिन्हे गढ़ भी कहा जाता है। राजस्थान के महलों और राजाओं की काफी सारी ऐतिहासिक कहानियां सुनने को मिलती हैं, जिन्हें सुनकर आप यहां की प्रशंसा करते नहीं थकेगे। राजस्थान के कुछ ऐसे प्रमुख शहर है जो पर्यटन के लिहाज से काफी विशेष माने जाते हैं जैसे -उदयपुर, जयपुर, जैसलमेर, बीकानेर आदि।

राजस्थान में बने किले और पुरानी इमारतों पर आपको पुरानी संस्कृति और कलाकृतियों का नमूना देखने को मिल सकता है। राजस्थान के जैसलमेर में बने किले को देखने के लिए हर वर्ष विदेशी पर्यटक बड़ी संख्या में यहां पर्यटन के लिए आते हैं।

राजस्थान में एक पहाड़ी स्टेशन भी है, जिसे माउंट आबू के नाम से जाना जाता है।

यहां पर शादीशुदा जोड़े सर्दियों के मौसम में बड़ी संख्या में आते हैं। राजस्थान की ओर जगह के मुकाबले यहां पर अधिक ठंड होती है लेकिन यह एक ऐसी जगह है ,जहां पर शांतिपूर्ण वातावरण देखने को मिल सकता है।

राजस्थान में रेत के ऊंचे ऊंचे टीले पर्यटकों के मन को काफी आकर्षित करते हैं और रात के समय रेत के मैदान में बैठकर, यदि संगीत का आनंद लिया जाए तो सोने पर सुहागा हो जाता है।

राजस्थान के जैसलमेर में दूर-दूर तक रेगिस्तान ही दिखाई देता है। जो देखने में काफी रोमांचक दृश्य होता है। यदि आप राजस्थान घूमने के लिए जाते हैं तो वहां पर रहने के लिए आप किसी भी अच्छे होटल को चुन सकते हैं। राजस्थान में काफी सारे भव्य होटल मिल जाएंगे।

2. गोवा (Goa)

जब भी कोई कहीं घूमने जाना चाहता है, तो उसके दिमाग में सबसे पहले गोवा शहर आता है। क्योंकि गोवा एक ऐसी जगह है, जहां पर हर मौसम में घूमने जाया जा सकता है।

गोवा अपने समुद्री तट के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां पर शादीशुदा जोड़े बड़ी संख्या में आते हैं।

पूरे साल गोवा के समुद्र तट पर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। यहां देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। हर वर्ष देसी और विदेशी पर्यटक गोवा को ही क्रिसमस और नव वर्ष का जश्न मनाने के रूप में चुनते हैं।

गोवा एक बहुत ही रोमांचक जगह मानी जाती है। यहां पर पर्यटकों को काफी सुकून मिलता है और यहां पहुंच कर सभी पर्यटक अपने जीवन का आनंद उठाते हैं। गोवा में हर वर्ष संवर्ग फेस्टिवल मनाया जाता है। जो हर किसी के मन को आकर्षित करता है। गोवा में रहने वाले लोग तो वहां के समुद्री तटों और झरना का आए दिन लुफ्त उठाते रहते हैं।

गोवा में समुद्री तटों के अलावा पुराने किले, प्राचीन चर्च और मस्जिद आदि चीजें पर्यटन का मुख्य केंद्र होता है। और पर्यटक इन सभी के बारे में जानकर काफी उत्साहित हो जाते हैं।

शादीशुदा जोड़े को यदि एकांत में समय बिताना है तो उनके लिए यहां पर एकांत वाली जगह भी है, जिसे दक्षिणी गोवा के नाम से जाता है।

दक्षिण गोवा में प्राचीन समुद्री तट और शानदार होटल व शांत वातावरण है, जो शादीशुदा जोड़े को काफी रोमांचित कर देता है। यहां पर वे अकेले समय व्यतीत कर सकते हैं। गोवा के कुछ खास व्यंजन पर्यटकों को काफी पसंद आते हैं और कुछ पर्यटक व्यंजनों का स्वाद उठाने के लिए यहां आते रहते हैं।

यदि आप भी कहीं जाना चाहते हैं तो एक बार गोवा का पर्यटन करके जरूर देखें। यहां पर जाने से पहले आपको पहले ही होटल बुकिंग और टिकट बुकिंग करानी होगी क्योंकि गोवा जाने वालों की लंबी कतार होती है।

यदि पहले से ही बुकिंग न करें तो असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। जिससे आपको काफी परेशानी हो सकती है।

3. केरल (Kerala)

केरल को पर्यटन की दृष्टि से काफी लोकप्रिय माना जाता है। केरल को गॉड्स ऑन कंट्री नाम से भी जाना जाता है। बरसात के मौसम में केरल का वातावरण काफी खुशनुमा होता है। यहां पर चारों ओर हरियाली ही दिखाई देती है। केरल अच्छी गुणवत्ता वाले और खुशबूदार मसालों के लिए काफी प्रसिद्ध है। और यहां की हरियाली भी केरल की सुंदरता में चार चांद लगाती है।

केरल एक ऐसी जगह है जो सभी को अपनी और आकर्षित करता है। केरल में काफी सारे पर्यटन स्थल है। यहां का पश्चिमी घाट काफी प्रसिद्ध माना जाता है। केरल में देश और विदेश के पर्यटक पर्यटन के लिए हर वर्ष आते हैं।

केरल में काफी सारे पर्वतीय क्षेत्र जैसे मुन्नार, पोन्मुटि है, जो काफी प्रसिद्ध क्षेत्र हैं। यहां के समुद्री तट और झीलें भी भ्रमण करने के लिए विशेष अहमियत रखते हैं। इन जगहों का नजारा काफी आकर्षक होता है।

केरल में पहाड़ी स्टेशन भी है, जहां पर प्रेमी जोड़े अपने जीवन का लुफ्त उठाने के लिए अक्सर घूमने आते रहते हैं। केरल एक ऐसी जगह है जिसे आप सबसे पहले प्राथमिकता दे सकते हैं और अपने छुट्टी के दिन यहां पर बिता सकते हैं।

केरल में कोलवम एक ऐसी जगह है, जहां पर पर्यटक समुद्र के साथ-साथ, उगते सूरज के मनमोहक दृश्य का लुफ्त उठा सकते हैं। यहां पर बैंक वाटर एक ऐसी जगह है, जहां आप शांतिपूर्ण रूप से नाव सवारी कर सकते हैं।

केरल में नेशनल पार्क भी है। जहां पर वन्यजीवों का संरक्षण किया जाता है। इन वन्यजीवों में शेर, चीता आदि वन्य जीव बड़ी संख्या में संरक्षित किए जाते हैं। और यह स्थान पर्यटकों के लिए भी खुला रहता है। यहां पर घूमने के लिए आप गाइड भी ले सकते हैं जो आपको सारी चीजों के बारे में बता सकेगा।

यह एक ऐसी जगह है, जहां आप किसी भी मौसम में जा सकते हैं और यहां की मनमोहक खूबसूरती का लुफ्त उठा सकते हैं।

4. गुलमर्ग, कश्मीर (Kashmir)

कश्मीर की खूबसूरती का किसे नहीं पता, इस प्रदेश को धरती पर स्वर्ग के नाम से जाना जाता हैं। यहाँ एक खूबसूरत शहर है गुलमर्ग, जिसे देखने बहुत तादाद में लोग आते हैं।

सर्दियों के मौसम में गर्मियों की छुट्टी मनाने के लिए गुलमर्ग एक बेहद ही खास जगह है। गुलमर्ग एक हिल स्टेशन है, जिसका नजारा सर्दियों में बेहद ही खास होता है। यहां पर बर्फ से ढकी हुई चट्टाने किसी जन्नत से कम नहीं होती।

गुलमर्ग में जब बर्फीली हवाएं चलती है, वहां की खूबसूरती में और भी इजाफा हो जाता है। गुलमर्ग की चोटियां काफी खास मानी जाती है।

यहां पर आपको ट्रेकिंग की सुविधा भी उपलब्ध होती है। सर्दियों के मौसम में यदि आप फैमिली के साथ कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो गुलमर्ग अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यहां पर आप परिवार के साथ राइड का आनंद भी ले सकते हैं। इसके अलावा गुलमर्ग में और भी बहुत से खूबसूरत नजारे हैं। जिनके बारे में आपको वहां जाकर ही अच्छी तरह पता लग सकता है।

गुलमर्ग गर्मियों में भी बहुत खूबसूरत दिखाई देता है लेकिन सर्दियों में तो इसकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं और यहां का नजारा पर्यटकों के मन को मोह लेता है।

यहां पर देश विदेश से काफी बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते रहते हैं। यदि आप भी यहां की खूबसूरती का लुफ्त उठाना चाहते हैं, तो सर्दियों में एक बार जरूर वहां जाकर पर्यटन करें।

👉 यह भी पढ़े > बॉलीवुड के पसंदीदा स्विट्ज़रलैंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

5. अंडमान द्वीप समूह (Andaman Island)

यदि आप सर्दियों में कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो भारत में सर्दियों में घूमने वाली जगह में अंडमान द्वीप काफी खास माना जाता है। लेकिन यह दीप समूह गोवा से पूरी तरह से विपरीत होता है। क्योंकि गोवा एक ऐसी जगह है, जहां पर देश विदेश से पर्यटक काफी बड़ी संख्या में आते हैं और वहां पर जश्न मनाते हैं, इसी कारण से वहां का वातावरण शांत नहीं होता है।

लेकिन अंडमान निकोबार दीप समूह का वातावरण एकदम शांतिपूर्ण होता है, यदि आप अपने खास मित्रों, संबंधियों और परिवार जनों के साथ शांतिपूर्ण समय बिताना चाहते हैं तो यह दीप समूह काफी अच्छा पर्यटन स्थल है। यहां पर आपको शोर शराबा नहीं सुनाई देगा।

अंडमान निकोबार दीप समूह चारों ओर से प्रकृति से घिरा हुआ है ।इसी कारण से यहां का वातावरण पर्यटकों के मन को आकर्षित करता है। यहां की सबसे खास बात यह है कि यहां का तापमान पूरे वर्ष समान होता है और तापमान में परिवर्तन केवल ना के बराबर ही होता है। यहां पर अधिक सर्दी नहीं पड़ती है।

यह दीप समूह उष्णकटिबंधीय जंगलों से घिरा हुआ और नारियल व ताड़ के पैरों से ढका हुआ है। यहां के समुद्री तट भी पर्यटकों के मन को काफी मनमोहक लगते हैं। यहां पर आकर आप आपने जीवन का आनंद भी ले सकते हैं। क्योंकि यहां का समुद्र ओर जगह के मुकाबले काफी साफ और सुंदर दिखाई देता है। यहां के द्वीप राज्य पर्यटन को मजबूती देते हैं।

यहां पर , हैवलॉक, वारेन आदि द्वीप राज्य हैं। यहां पर पर्यटन के लिए प्राचीन जेले और सक्रिय ज्वालामुखी स्थल है।

यहां के समुद्री तट पर सुनहरी रेत देखने को मिलती है जो पर्यटकों को काफी मनमोहक लगती है। ऐसी शांतिपूर्ण जगह पर पहुंचकर मस्तिष्क में चलने वाले वाद विवाद खत्म हो जाते हैं और मनुष्य काफी शांति महसूस करता है।

इस समूह में स्कूबा डाइविंग और हाथियों के साथ तैरने की सुविधा भी उपलब्ध है। इन सभी के अलावा यहां पर ठहरने के लिए काफी शानदार और सभी के बजट में आने वाले होटल भी हैं। यहां पर काफी सारे टापू और पिकनिक स्पॉट्स है, जहां पर आप भ्रमण कर सकते हैं और वहां के मनमोहन दृश्यों का नजारा ले सकते हैं।

अंडमान और निकोबार दीप समूह में पर्यटन के लिए संग्रहालय और स्मारकों को भी एक विशेष स्थान दिया गया है। यहां की जेल भी पर्यटन का मुख्य केंद्र होती हैं। हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक यहां के फांसी के तख्ते को देखने के लिए पहुंचते हैं।

इस दीप समूह में भारत का सबसे पुराना समुद्री तट है। अंडमान द्वीप समूह की जलवायु उष्णकटिबंधीय होती है, जो इस स्थान को पर्यटन की दृष्टि से काफी खास बनाती है।

6. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)

हिमाचल प्रदेश को सर्दियों में घूमने के लिए बहुत ही खास माना जाता है। क्योंकि इस राज्य के कुछ पर्यटन स्थल घूमने की दृष्टि से काफी खास है।

हिमाचल प्रदेश में शिमला, मनाली, धर्मशाला आदि जगह पर्यटन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

शिमला और मनाली हिमाचल प्रदेश के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन है। ये दोनों हिल स्टेशन बड़े शहरों के बेहद ही नजदीक हैं। यहां पर होने वाले स्नोफॉल के लिए यह काफी प्रसिद्ध है। यहां के इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं।

सर्दियों के मौसम में यहां का दृश्य काफी अद्भुत होता है। यहां पर सर्दियों में पहाड़ बर्फ की चादर ओढ़े होते हैं। सर्दियों के मौसम में शिमला और मनाली बहुत ही खास गंतव्य बन गए हैं। वैसे तो शिमला को हमेशा से ही भारत की खूबसूरत जगह में गिना जाता है।

यदि आप किसी प्रिय मित्र के साथ कुछ यादगार पल बिताना चाहते हैं तो शिमला उसके लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। क्योंकि बर्फ से ढकी हुई चोटिया और मनमोहक प्राकृतिक नजारे आपके मन को काफी आकर्षित कर सकते हैं।

यहां पर आप स्केटिंग भी कर सकते हैं। जबकि मनाली की खूबसूरती को देखकर अक्सर पर्यटक यही कहते हैं कि यहां की खूबसूरती तो स्वर्ग से कम नहीं। यहां के देवदार के पेड़ पहाड़ों की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। और मनाली को तो रंग बिरंगे फूलों की घाटी भी कहा जाता है.

लेकिन यहां पर हरियाली गर्मियों के मौसम में देखने को मिलती है क्योंकि सर्दियों के मौसम में यहां के मैदान बर्फ से ढक जाते हैं। यहां पर मैदानों के साथ-साथ लोगों के घर तक बर्फ की चादर से पूरी तरह से ढक जाते हैं। हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला भी घूमने के लिए काफी अच्छी जगह है।

यहां पर आप छुट्टियों में जाकर यहां की खूबसूरती का लुफ्त उठा सकती हैं। और अपने जीवन से नकारात्मकता को दूर कर सकते हैं। यहां का पर्यावरण आपको बेहद ही खास दिखाई देगा। जगह पर आपको बहुत ही शांति का अनुभव होगा।

👉 यह भी पढ़े > नैनीताल में बेहद खूबसूरत 11 सुन्दर घूमने की जगह

7. उत्तराखंड (Uttarakhand)

उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है, जहां पर काफी सारे पवित्र स्थल है। उत्तराखंड को देवताओं का घर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। यहां पर आप सर्दियों में भ्रमण करके एक सुखद अनुभव कर सकते हैं।

उत्तराखंड में वन्य जीव संरक्षण भी किया जाता है। यहां पहुंचकर आप हाथी की सवारी भी कर सकते हैं।
उत्तराखंड में काफी सारी नदियां, झीलें और अनगिनत मंदिर है। गर्मियों के मौसम में भी यहां पर पर्यटको का आगमन होता रहता है लेकिन सर्दियों के मौसम में पर्यटकों को यहां की खूबसूरती का एक अलग ही अनुभव होता है।

उत्तराखंड के मसूरी और नैनीताल में पहाड़ी स्टेशन भी है। मसूरी पर्यटक के लिए सर्दियों में एक बहुत ही लोकप्रिय हिल स्टेशन है। दिसंबर और जनवरी के महीने में तो यहां की घाटियां बर्फ से ढक जाती है और सुंदर दृश्य देखने को मिलते हैं।

माना जाता है कि अक्टूबर से जनवरी तक’द विटर लाइन’नामक एक दिलचस्प घटना यहां होती हैं।
यहां पर सूर्यास्त का भी एक अद्भुत दृश्य होता है। ऐसा नजारा सिर्फ यहां के अलावा स्विजरलैंड में देखने को मिलता है।

यदि आप सुंदर झीलें और बर्फ से ढके हुए चोटिया देखना चाहते हैं तो उत्तराखंड के नैनीताल में भ्रमण कर सकते हैं। यहां का वातावरण काफी सुखद होता है। नैनीताल में बहुत ही कम भीड़ होती है। यहां पर मन को काफी शांति का अनुभव होता है।

नैनीताल की प्रसिद्ध झील नैनी झील है। उत्तराखंड में नंदा देवी और मन पर्वत जैसे हिमालय की चोटियां हैं। यहां का नजारा आपकी छुट्टियों को यादगार बना देगा।

FAQ (सवाल-जबाब)

सवाल – कम बजट में घूमने वाली जगह कौन-सी हैं?

जबाब – यदि आपका बजट 20 हजार तक है तो आप उत्तराखंड, वाराणसी, शिमला, आगरा जैसी जगहों पर घूम सकते हैं.

सवाल – भारत में शिविर का सबसे अच्छा समय है?

जबाब – भारत में शिविर (कैम्पिंग) लगाने का सबसे अच्छा समय जनवरी से फरवरी से व् अप्रैल से जून होता हैं।

सवाल – इंडिया में कैम्पिंग करने की सबसे अच्छी जगह कौन-सी हैं?

जबाब – कैम्पिंग की सबसे अच्छी जगह गोवा, लद्दाख, उत्तराखंड का कौडियाला आदि प्रसिद्ध हैं.

अंत में

आज हमने सर्दियों में घूमने की जगह (Places to Visit in Winter in India) के बारे में जाना। उम्मीद करते है आपको हनीमून के लिए घूमने की जगह या भारत में सर्दियों में घूमने के लिए पर्यटन स्थल (Best Winter Destinations in India) के बारें में अच्छी प्रकार से जानकारी प्राप्त हो गई होंगी।

👉 सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली पोस्ट

Leave a Comment